तमिलनाडु में अमित शाह का हुंकार,DMK पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप

amit-shah-in-tamil-nadu

तमिलनाडु में अमित शाह का हुंकार,DMK पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप

तमिलनाडु में अमित शाह का हुंकारdmk पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप

Amit Shah in Tamil Nadu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मोडाकुरिचि विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने DMK पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया और जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवार किर्तिका शिवकुमार को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।

[caption id="attachment_147939" align="alignnone" width="1188"]तमिलनाडु में अमित शाह का हुंकार तमिलनाडु में अमित शाह का हुंकार[/caption]

कार्यक्रम के संबोधन में अमित शाह ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि हमारी सरकार डीएमके के भ्रष्टाचार को खत्म करेगी. उन्होंने राज्य में एनडीए की सरकार बनने का भरोसा जताया.

Amit Shah in Tamil Nadu: DMK पर वंशवाद का आरोप

DMK नेतृत्व को निशाना बनाते हुए शाह ने वंशवादी राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा ‘एम.के. स्टालिन अपने बेटे (उदयनिधि स्टालिन) को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. परिवारवाद का यह खेल तमिलनाडु की जनता के लिए कभी भी अच्छा नहीं साबित होगा’.

Amit Shah in Tamil Nadu: DMK और कांग्रेस पर बरसे शाह

वहीं शाह ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस पर प्रगति में बाधा डालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा ‘कांग्रेस और डीएमके ने महिलाओं को संसद में आने से रोका और तमिलनाडु में सीटों की बढ़ोतरी को भी अस्वीकार कर दिया’.

‘हम तमिलनाडु में कानून व्यवस्था में सुधार करेंगे’

शाह ने आगे कहा कि एनडीए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मिलकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में राज्य में सत्ता में आएगा. उन्होंने कहा ‘हमें पूरा विश्वास है कि हम एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में AIADMK के साथ मिलकर यहां एनडीए सरकार बनाएंगे’.

23 अप्रैल को होगा मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की बात करें तो राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी. मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (जिसमें कांग्रेस, डीएमडीके और वीसीके शामिल हैं) और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए (जिसमें भाजपा और पीएमके सहयोगी हैं) के बीच होने की संभावना है.

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।