Asha Bhosle Passed Away: मशहूर गायिका आशा भोसले का हुआ निधन!

asha-bhosle-passed-away-breach-candy-hospital

Asha Bhosle Passed Away: मशहूर गायिका आशा भोसले का हुआ निधन!

asha bhosle passed away मशहूर गायिका आशा भोसले का हुआ निधन

Asha Bhosle Passed Away: मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया। बताया जा रहा है उन्हें 11 अप्रैल शनिवार को को कॉर्डियक अरेस्ट आया था, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया था। सूत्रो के अनुसार, आशा भोसले के बेटे आनंद ने उनके निधन की पुष्टि की है।

बता दें कि, 11 अप्रैल शनिवार को आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर एक पोस्ट कर गायिका आशा भोसले के बीमार होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि- 'मेरी दादी आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।'

12,000 से ज्यादा गाने आशा भोसले ने गाएं

मशहूर सिंगर आशा भोसले ने अपने करियर में करीब 12,000 गाने गाए। इसमें से "दम मारो दम", "पिया तू अब तो आजा" और "चुरा लिया है तुमने" जैसे मशहूर गाने हैं, जो आज भी लोगों के जुबान पे रहता है। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर आसान नहीं था।

बता दें कि, आशा भोसले भारत रत्न से नवाजी गई मशहूर गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन है। उनके पिता थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर थे। लेकिन जब आशा 9 साल की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था। इस वजह से उन्होंने लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए गाना शुरू किया था।

16 साल की उम्र में की थी शादी

साल 16 की उम्र में आशा भोसले ने 31 साल के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से भागकर शादी की थी। लता जी और उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था। इसकी वजह से काफी समय तक परिवार वालों ने उनसे बात तक नहीं की थी।

हालांकि, शादी के बाद आशा भोसले के जीवन में बहुत मुश्किले आई। उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। वो अपने जिंदगी से इतनी निराश हो गई थीं कि खुद को खत्म करना चाहती थीं। फिर उन्होंने पति से अलग होने का फैसला किया और फिर साल 1960 में पति से अलग हो गईं। पति से उनके तीन बच्चे हेमंत, वर्षा और आनंद थे।

दूसरी शादी आरडी बर्मन से की

आशा भोसले ने दूसरी शादी संगीतकार आरडी बर्मन से की थी। हालांकि इनकी शादी के लिए आरडी बर्मन की मां तैयार नहीं थी उन्होंने कहा था कि-'अगर ये शादी होगी तो मेरी लाश पर ही होगी।'

बता दें कि, दोनों की मुलाकात 1956 में हुई। फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उसके बाद जब मां ने शादी से मना किया तो उस समय शादी नही की लेकिन फिर बर्मन के पिता का निधन हो गया मां की मानसिक स्थिति खराब हो गई तब उनकी देखभाल के लिए बर्मन ने आशा भोसले से शादी कर ली।

Also Read- Akshay Kumar Event Stampede: अक्षय कुमार के इवेंट में मची भगदड़!

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।