Asia Cup 2025: भारत करेगा मेजबानी, पाक ने खेलने से किया इनकार!

asia-cup-2025-india-host-pakistan-refuses

Asia Cup 2025: भारत करेगा मेजबानी, पाक ने खेलने से किया इनकार!

asia cup 2025 भारत करेगा मेजबानी पाक ने खेलने से किया इनकार

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर चल रहे विवाद अब लगभग सुलझते नजर आ रहे हैं। भारत इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, लेकिन पाकिस्तान की टीम भारत आकर मैच नहीं खेलेगी। ऐसे में पाकिस्तान के सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत UAE जैसे न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जा सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 10 सितंबर से हो सकती है, हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Read More: Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार…

एशिया कप 2025: संभावित टीमों और फॉर्मेट की जानकारी...

1. टूर्नामेंट फॉर्मेट: इस बार एशिया कप T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है। 2. इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और UAE जैसी 6 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। 3. फैसले की घोषणा जल्द: ACC जुलाई के पहले हफ्ते में टूर्नामेंट की तारीखों और शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

भारत ने जीती सबसे ज्यादा ट्रॉफी..

एशिया कप का खिताब सबसे कम पकिस्तान ने जीता वो महज 2 बार ही ये खिताब अपने नाम कर पाई। श्रीलंका टीम 6 बार एशिया कप का खिताब जीती वहीं भारत ने सबसे ज्यादा 8 बार इस खिताब को अपने नाम किया।

भारत-पाक तनाव के चलते टूर्नामेंट पर असमंजस...

एशिया कप पर संकट तब और गहरा गया जब अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जो अब भी जारी है। इस घटनाक्रम के बाद भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्ते और भी खराब हो गए, जिससे टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे थे।

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान जाने से किया था इनकार...

फरवरी 2025 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया था। ऐसे में भारतीय टीम के सभी मुकाबले UAE में कराए गए थे। इतना ही नहीं, एक सेमीफाइनल और फाइनल भी वहीं खेले गए थे। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप भी हाइब्रिड मॉडल पर...

अक्टूबर में भारत में होने वाला महिला वनडे वर्ल्ड कप भी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित हो रहा है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की महिला टीम के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होंगी।

ICC टूर्नामेंटों तक सीमित रह गया भारत-पाक क्रिकेट मुकाबला...

2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज बंद है। अब दोनों टीमें सिर्फ ICC या ACC द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने आती हैं। भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा ही दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं और ब्रॉडकास्टर्स के लिए कमाई का बड़ा मौका भी।

2008 में भारत ने किया था आखिरी पाकिस्तान दौरा...

आखिरी टूर: भारत की टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां उन्होंने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी। 2012 -13 में भारत ने किया था पकिस्तान का दौरा 2012-13 में पाकिस्तान आया था भारत इसके बाद पाकिस्तान की टीम 2012-13 में भारत दौरे पर आई थी। उस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की बाइलैटरल सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।