Asian Shooting Championship 2026: 10 मीटर एयर पिस्टल में महिलाओं ने गोल्ड पर जमाया कब्जा!

asian-shooting-championship-2026-winners

Asian Shooting Championship 2026: 10 मीटर एयर पिस्टल में महिलाओं ने गोल्ड पर जमाया कब्जा!

asian shooting championship 2026 10 मीटर एयर पिस्टल में महिलाओं ने गोल्ड पर जमाया कब्जा

Asian Shooting Championship 2026: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में ईशा सिंह ने दूसरा गोल्ड अपने नाम किया। 4 फरवरी बुधवार को नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में खेले गए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में ईशा ने अपने शॉट से 239.8 का स्कोर किया। वहीं मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल की बात करें तो उसमें सम्राट राणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

बुधवार को हुआ था मैच

4 फरवरी बुधवार को खेले गए फाइनल में ईशा ने शुरुआती पांच शॉट के बाद 7वें स्थान से पहुंची फिर 19वें शॉट के बाद निर्णायक बढ़त बनाई, इसके बाद उन्होंने गोल्ड जीता और चीनी ताइपे की चेंग येन चिंग ने सिल्वर, यू वी एन ने ब्रॉन्ज जीता।

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल का रिजल्ट

पुरुषों की बात करें तो मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की ओर से सम्राट राणा ने 220.3 के स्कोर बनाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में उज्बेकिस्तान के विलामदिर स्वेश्निकोव ने 242.0 स्कोर के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं कजाखस्तान के वैलीरी राखीमजान ने सिल्वर अपने नाम किया।

भारत की महिलाओं ने मारी बाजी

टीम इवेंट में भारत की तीन महिलाओ ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और 1726 अंक हासिल कर गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया। ये तीन महिलाएं जिन्होंने गोल्ड जीता उनमें ईशा सिंह, मनु भाकर और सुरुचि सिंह के नाम शामिल है। इन्होंने वियतवाम से 13 अंक ज्यादा हासिल कर भारत को गोल्ड हासिल किया। वहीं पुरुष टीम में भारत के सम्राट राणा, श्रवण कुमार और वरुण तोमर ने सिल्वर अपने नाम किया है।

भारत ने 9 मेडल पर जमाया कब्जा

भारत की महिलाओं और पुरुषो ने शानदार परफॉर्म करते हुए भारत को 9 मेडल दिलाएं है, जिसमें से पहले दिन 6 गोल्ड और 2 सिल्वर सहित 9 मेडल जीतकर पॉइंट्स टेबल में उज्बेकिस्तान से बड़ी बढ़त बना ली। सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण फैनकोड पर किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।