BAN vs NED 1st T20 2025: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 136 रन पर रोका, 14वें ओवर में मैच जीता...

ban-vs-ned-1st-t20-2025-bangladesh-vs-netherlands-match-report

BAN vs NED 1st T20 2025: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 136 रन पर रोका, 14वें ओवर में मैच जीता...

ban vs ned 1st t20 2025 बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 136 रन पर रोका 14वें ओवर में मैच जीता

BAN vs NED 1st T20 2025: सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। मेजबान टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और डच टीम को 8 विकेट पर 136 रन तक सीमित कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने महज 13.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। Read More: Asia Cup 2025: UAE की गर्मी से बदला एशिया कप का टाइम, 9 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट…

तस्कीन अहमद की घातक गेंदबाजी...

बांग्लादेश की जीत में तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद हीरो साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए और नीदरलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके अलावा सैफ हसन ने 2 विकेट, मुस्तफिजुर रहमान ने 1 विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। वहीं, मेहदी हसन, शोरिफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन को सफलता नहीं मिली।

नीदरलैंड की धीमी शुरुआत...

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डाउड ने 15 गेंद पर 23 रन बनाए, लेकिन उनके साथी विक्रमजीत सिंह 11 गेंद पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 7 ओवर तक 38 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। मिडिल ऑर्डर में तेजा निदामनुरु (26), स्कॉट एडवर्ड्स (12), शारिज अहमद (15), नोआह क्रोस (11) ने छोटे-छोटे योगदान दिए। निचले क्रम में टिम प्रिंगल (16), आर्यन दत्त (13), काइल क्लीन (9) ने रन जोड़कर टीम का स्कोर 136 तक पहुंचाया।

बांग्लादेश की मजबूत बल्लेबाजी...

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत दमदार रही। ओपनर परवेज हसन इमोन 15 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद कप्तान लिट्टन दास और तंजिद हसन तमीम ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर टीम को 9वें ओवर तक बिना किसी मुश्किल के आगे बढ़ाया। तंजिद हसन 29 रन बनाकर 10वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद कप्तान लिट्टन दास ने शानदार फिफ्टी पूरी की। उन्होंने केवल 29 गेंदों पर 54 रन बनाए और नाबाद रहे। उनके साथ सैफ हसन 36 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों ने टीम को 14वें ओवर में ही जीत दिला दी। नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल और आर्यन दत्त को 1-1 विकेट मिला।

एशिया कप से पहले अहम तैयारी...

बांग्लादेश टीम इस सीरीज को एशिया कप की तैयारी के तौर पर खेल रही है। नीदरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 1 और 3 सितंबर को खेला जाएगा। दूसरी ओर, एशिया कप में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमें भी तैयारियों में जुटी हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान फिलहाल UAE में ट्राई सीरीज खेल रही हैं। श्रीलंका जिम्बाब्वे में व्हाइट बॉल सीरीज खेल रहा है, जबकि टीम इंडिया इस वक्त किसी मुकाबले में नहीं उतरी है।  

संबंधित सामग्री

Women

खेल

Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान

The ICC Women's T20 World Cup 2026 will be hosted by England and Wales. Pakistan team announced with Fatima Sana as captain.

भारत और विदेश से आज की 10 सबसे बड़ी खबरें

देश-विदेश

भारत और विदेश से आज की 10 सबसे बड़ी खबरें

भारत पहुंचे LPG टैंकर, 1000 साल पुराने तमिल दस्तावेज, दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग, नीट पेपर लीक केस, लखनऊ वकीलों पर हमला, और अधिक।

देहरादून में सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिली रेट लिस्ट, फुल नाइट से 6500

राज्य

देहरादून में सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिली रेट लिस्ट, फुल नाइट से 6500

देहरादून में प्राइवेट स्कूल के पीछे चल रहे सेक्स रैकेट में रेट लिस्ट और HIV संक्रमित लड़कियों का मामला सामने आया।

हरदोई में एकतरफा प्यार में नाबालिग पर हमला, पेड़ से बाधा, स्तन काटे

राज्य

हरदोई में एकतरफा प्यार में नाबालिग पर हमला, पेड़ से बाधा, स्तन काटे

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 24 वर्षीय युवक ने शादी से इनकार पर 17 वर्षीय नाबालिग के स्तन काट दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक: 9वीं आरोपी की गिरफ्तारी, CBI ने कोर्ट में पेश किया

देश-विदेश

NEET-UG 2026 पेपर लीक: 9वीं आरोपी की गिरफ्तारी, CBI ने कोर्ट में पेश किया

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने 9वें आरोपी, बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।