बिहार के बेतिया में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग झुलसे

bettiah-bihar-gas-cylinder-blast-10-injured

बिहार के बेतिया में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग झुलसे

बिहार के बेतिया में सिलेंडर ब्लास्ट 10 लोग झुलसे

Bettiah Cylinder Blast: बिहार के बेतिया में एक भीषण हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लौरिया बाजार में एक ठेले पर खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

 बेतिया में सिलेंडर ब्लास्ट

सिलेंडर हुआ ब्लास्ट

घटना नगर पंचायत लौरिया के हनुमान चौक पर हुई। आग पर करीब आधे घंटे बाद काबू पा लिया गया। लोगों का कहना है कि एक ठेले वाले के यहां सुबह से ही सिलेंडर में हल्की-हल्की गैस लीकेज की शिकायत थी, लेकिन भीड़ और काम के दबाव में किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। ठेले पर मीट तैयार किया जा रहा था। दोपहर तक सिलेंडर गर्म हो चुका था और अचानक फट पड़ा। धमाका इतना तेज था कि लगा पास में कोई बम फट गया हो।

10 लोग झुलसे

सिलेंडर फटने के दौरान ठेले के आसपास लगभग 12 से 15 लोग खड़े थे। इनमें से 10 लोग आग की चपेट में आ गए। लोगों के कपड़ों में आग लग गई और कुछ लोग बुरी तरह से झुलस गए, और जमीन पर गिर पड़े। जैसे ही धमाका हुआ, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए पानी की बोतलें और बाल्टी में भरा पानी लेकर झुलसे हुए लोगों की मदद की। 

[caption id="attachment_137500" align="alignnone" width="1170"]मरीजों को किया GMCH रेफर मरीजों को किया GMCH रेफर[/caption]

मरीजों को GMCH किया रेफर

घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए कई घायलों कोऑटो और बाइक से लौरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि 10 घायलों में से 2 महिलाओं समेत 1 मासूम बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों के शरीर का बड़ा हिस्सा जल गया। प्राथमिक इलाज के बाद कुछ मरीजों को बेतिया के GMCH रेफर कर दिया गया। 

Bettiah Cylinder Blast: घायलों की पहचान

  1. योगापट्टी निवासी विनय कुमार
  2. कटैया के गुलाब पटेल
  3. लौरिया के ठेला होटल संचालक गोविंद राय
  4. मठिया के प्रेमनाथ कुमार
  5. बरवासानी के अमरजीत कुमार
  6. धांगड़ टोली के नीतेश कुमार
  7. कृष्णा ठाकुर
  8. धरमखत्ता की भूल देवी और उनकी 5 साल की बेटी बेबी कुमारी
  9. बिनटोली की सीता देवी 

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडर के मलबे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।आसपास मौजूद चश्मदीदों और दुकानदारों से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।