MP NEWS: भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की तैयारी,  MP विधानसभा में पेश हुआ नया विधेयक

bhopal-indore-metropolitan-city-development-plan-mp-bill-2025

MP NEWS: भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की तैयारी,  MP विधानसभा में पेश हुआ नया विधेयक

mp news भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की तैयारी  mp विधानसभा में पेश हुआ नया विधेयक

विधेयक पर आज चर्चा इस पर मंगलवार को विधानसभा में चर्चा होगी. विधेयक में राज्य सरकार ने मेट्रोपॉलिटन एरिया बनाने के लिए महानगर नियोजन समिति, मेट्रोपॉलिटन एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, महानगर विकास एवं विशेष योजना और एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण का गठन किया जाएगा. मेट्रोपॉलिटन एरिया डेवलपमेंट प्लान के लिए लोगों से सुझाव और आपत्ति भी बुलाई जाएगी.

ऐसे तैयार होगा प्लान

राज्य सरकार ने तय किया है कि भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉटिलन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए दोनों शहरों का डेवलपमेंट प्लान कम से कम 15 साल के लिए तैयार होगा. इसमें यह भी तय होगा कि दोनों शहरों में आर्थिक विकास की नीति किस तरह की होगी. इसमें उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग की रूपरेखा तय की जाएगी. इसके अलावा कृषि भूमि, जल निकास, यातायात, औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन, जल आपूर्ति, वन संरक्षण जैसे तमाम क्षेत्रों के लिए मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट एंड इंवेस्टमेंट प्लान में नीति तय की जाएगी.

ड्राफ्ट तैयार करने बुलाए जाएंगे सुझाव और आपत्ति

इसके लिए मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी प्लान का ड्राफ्ट तैयार करने में प्लानिंग कमेटी की मदद करेगा. इस अथॉरिटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे. इसके अलावा नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग के मंत्री इसमें उपाध्यक्ष होंगे. मुख्य सचिव इसके सदस्य होंगे. अथॉरिटी के कामों के क्रियान्वयन के लिए कार्यकारी समिति बनेगी. इसके अध्यक्ष महानगर के आयुक्त होंगे.अथॉरिटी प्रारूप प्लान को महानगर नियोजन समिति अपनी स्वीकृति देगा. इसके बाद इस पर लोगों की आपत्ति और सुझाव बुलाए जाएंगे.प्राधिकरण सुझाव आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अपनी रिपोर्ट और अपनी अनुशंसा के साथ प्रारूप तैयार कर शासन को भेजेगा.प्लान पर अंतिम निर्णय राज्य शासन करेगा. राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद इस पर काम शुरू हो सकेगा.

अथॉरिटी को मिलेंगे ये अधिकार

मेट्रोपॉलिटन सिटी के लिए राज्य सरकार की तरफ से 200 करोड़ रुपए का डेवलपमेंट फंड उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी अपने स्तर पर 100 करोड़ का फंड सृजित करेगा. इसके लिए अथॉरिटी को अलग से टैक्स लगाने और भू अधिग्रहण जैसे कई अधिकार दिए जाएंगे. महानगर आयुक्त के अधिकारों में भी बढ़ोतरी होगी. उन्हें जांच, सर्वे, आदि के लिए अतिरिक्त अधिकार दिए जाएंगे. Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।