बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, व्हील चेयर से पहुंचे तेजस्वी, CM ने जाना हालचाल

bihar-assembly-budget-session-tejashwi-yadav-wheelchair-nitish-kumar

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, व्हील चेयर से पहुंचे तेजस्वी, CM ने जाना हालचाल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत व्हील चेयर से पहुंचे तेजस्वी cm ने जाना हालचाल

Bihar Assembly Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। सत्र से पहले सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। 30 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। लॉ-एंड- ऑर्डर पर बोलते समय नीतीश और तेजस्वी भी हंस पड़े। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने अपने अभिभाषण में कहा,'बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए मैं PM मोदी को धन्यवाद देता हूं।'

व्हील चेयर से सदन में पहुंचे तेजस्वी

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में लड़खड़ाते हुए नजर आए। दरअसल, तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है। वो व्हील चेयर से सदन पहुंचे। CM नीतीश ने उनका हालचाल जाना। करीब 20 सेकेंड तक दोनों के बीच बात हुई। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी मुस्कुराते भी रहे। पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। [caption id="attachment_131935" align="alignnone" width="479"]व्हील चेयर से सदन में पहुंचे तेजस्वी व्हील चेयर से सदन में पहुंचे तेजस्वी[/caption] [caption id="attachment_131936" align="alignnone" width="467"]CM नीतीश ने जाना हालचाल CM नीतीश ने जाना हालचाल[/caption]

NEET छात्रा को लेकर प्रदर्शन

इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने NEET छात्रा रेप-मौत केस को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा पोस्टर लेकर परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने मामले पर राज्य सरकार की ओर से राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, ‘केस CBI को सौंप दिया गया है, आरोपी नहीं बख्शे जाएंगे।  [caption id="attachment_131937" align="alignnone" width="475"]कांग्रेस नेता पोस्टर लेकर परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए कांग्रेस नेता पोस्टर लेकर परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए[/caption]

Bihar Assembly Budget Session: कल होगा बजट पेश

बता दे कि, 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर परिचर्चा और मतदान होगा। 27 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित की गई है।

संबंधित सामग्री

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.