बिहार विधानसभा का 106वां स्थापना दिवस, ओम बिरला, रिजिजू हुए शामिल, नहीं आए CM

bihar-legislative-assembly-106th-foundation-day-om-birla-kiren-rijiju-attend-cm-absent

बिहार विधानसभा का 106वां स्थापना दिवस, ओम बिरला, रिजिजू हुए शामिल, नहीं आए CM

बिहार विधानसभा का 106वां स्थापना दिवस ओम बिरला रिजिजू हुए शामिल नहीं आए cm

Bihar Vidhan Sabha Foundation Day: बिहार विधानसभा का 106वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विधानसभा भवन और परिसर को कोलकाता से मंगाए गए फूलों से सजाया गया। 

ओम बिरला, रिजिजू हुए शामिल

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू और बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार मौजूद रहे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश, केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू का भी स्वागत किया। ओम बिरला, रिजिजू हुए शामिल

डिजिटल हाउस का उद्घाटन 

Bihar Vidhan Sabha Foundation Day: लोकसभा स्पीकर बिड़ला ने NEVA द्वारा संचालित डिजिटल हाउस का उद्घाटन किया। इस दौरान सशक्त विधायक-सश्क्त लोकतंत्र विषय पर चर्चा की गई। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत सभी सीनियर नेताओं ने संबोधित किया। वयस्त होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 

बता दे कि बिहार विधानसभा की स्थापना 7 फरवरी, 1921 को गई थी। सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रांतीय परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई थी। [caption id="attachment_132959" align="alignnone" width="1376"]डिजिटल हाउस का उद्घाटन डिजिटल हाउस का उद्घाटन[/caption]

लोकसभा स्पीकर का बयान

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि, 'बिहार में राजनीतिक नेतृत्व के साथ ही राजनीतिक चिंतन भी रहा। हमारे जनप्रतिनिधि जितने सशक्त होंगे, जनता की अपेक्षाएं उतनी ही पूरी होगी। देश का नेतृत्व जितने भी नेताओं ने किया है, उन्होंने विधानसभा में सटीक तरीके से काम किया है।' उन्होंने आगे कहा, ‘2026 के आखिर तक देश की सभी विधानसभाओं का डिजिटाइजेशन कर दिया जाएगा। सभागृह की मर्यादा जितनी ज्यादा रहेगी, शासन में पारदर्शिता रहेगी, कार्यपालिका पर नियंत्रण होगा।  [caption id="attachment_132960" align="alignnone" width="1374"]लोकसभा स्पीकर ओम बिरला लोकसभा स्पीकर ओम बिरला[/caption]

‘बिहार की धरती पवित्र’

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजु ने कहा बिहार की धरती पवित्र है। बिहार बुद्ध की धरती है। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को ज्ञान दिया। बिहार के रहवासी होने के नाते आपके मन में क्या है, यह आप खुद समझ सकते हैं। बिहार को हम लोग मदद करेंगे और बिहार से बहुत कुछ सीखेंगे भी।  [caption id="attachment_132961" align="alignnone" width="1376"]केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजु केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजु[/caption]

Bihar Vidhan Sabha Foundation Day: क्यों नहीं आए CM?

इस दौरान CM नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। जिसको लेकर बिहार विधानसभा के संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। CM नीतीश ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।’

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राज्य

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राजस्थान के अलवर में शादी के नाम पर दो बार ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपए लूटे गए। पुलिस ने जांच शुरू की।

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

राज्य

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

भगवंत मान ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि जब देशवासियों से विदेश यात्राओं से बचने की अपील की जा रही है, तो प्रधानमंत्री खुद ऐसा क्यों नहीं कर रहे।