कैबिनेट मंत्री के सामने भिड़े BJP कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे

bjp-workers-clash-cabinet-minister-arvind-sharma-rohtak

कैबिनेट मंत्री के सामने भिड़े BJP कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे

कैबिनेट मंत्री के सामने भिड़े bjp कार्यकर्ता चले लात-घूंसे

BJP workers clash Rohtak: हरियाणा के रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के सामने मंच पर ही BJP कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मंत्री के सामने भिड़े BJP कार्यकर्ता

दरअसल, मंत्री अरविंद शर्मा गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस के भूमि पूजन समारोह में पहुंचे थे, तभी एक पूर्व सरपंच और एक व्यक्ति के बीच बैठने को लेकर बहसबाजी शुरू हुई। धीरे-धीरे बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों के समर्थक आपस में भिड़ने लगे। [caption id="attachment_131723" align="alignnone" width="545"]कैबिनेट मंत्री के सामने भिड़े BJP कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री के सामने भिड़े BJP कार्यकर्ता[/caption]

BJP workers clash Rohtak: हाथापाई में बदली बहस

पूरे विवाद की शुरुआत मामूली सी बात से हुई थी। कार्यक्रम में पहुंचे पहरावर गांव के पूर्व सरपंच और वार्ड 20 से पार्षद प्रवीण कौशिक और गांव भालौठ निवासी मोनू अत्री के बीच बहस हो गई। प्रवीण कौशिक ने मोनू से केवल "नीचे बैठ जाने" को कहा था, कि तभी मोनू अत्री ने अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाया और देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। कार्यक्रम में मौजूद लोग और अन्य कार्यकर्ता कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। 

मंत्री ने संभाला मोर्चा

इसके बाद मंत्री अरविंद शर्मा ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराकर उनके बीच सुलह करवाई। उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाईचारे को कायम रखें और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखें। [caption id="attachment_131724" align="alignnone" width="535"]मंत्री अरविंद शर्मा ने मोर्चा संभाला मंत्री अरविंद शर्मा ने मोर्चा संभाला[/caption]

‘वीडियो गलत तरीके से पेश किया’

BJP workers clash Rohtak: वहीं इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों का कहना है की लड़ाई नहीं हुई और वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया। प्रवीण कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा थी और लोग मंत्री से मिलने के लिए जा रहे थे। लोगों को मंत्री के पास जाने से रोक दिया था। वहां कोई झगड़ा नहीं हुआ।

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।