मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शिष्टमंडल दावोस का लंदन दौरा

chief-minister-hemant-soren-news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शिष्टमंडल दावोस का लंदन दौरा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शिष्टमंडल दावोस का लंदन दौरा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक शिष्टमंडल दावोस और लंदन दौरे पर जा रहा है. यह पहला अवसर होगा की जब 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में झारखंड से 'जोहार' की गूंज सुनाई देगी.

[caption id="attachment_127821" align="alignnone" width="300"]मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption]

Chief Minister Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में क्रिटिकल मिनरल्स

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में क्रिटिकल मिनरल्स, खनन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल और ऑटोमोबाइल, अक्षय ऊर्जा, वस्त्र निर्माण, पर्यटन और वनोत्पाद जैसे विषयों पर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा भी होगी.

निवेश की संभावनाओं पर चर्चा भी होगी

सीएम की दावोस यात्रा का उद्देश्य निवेश की संभावनाओं से लबरेज झारखंड को एक प्रमुख निवेश का गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना है.

Chief Minister Hemant Soren News: विदेश दौरे पर राजनीति तेज, बीजेपी उठा रही है सवाल

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर सियासत शुरू हो गई है. अब बीजेपी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि.. इससे पहले के विदेश दौरे का राज्य को क्या लाभ मिला, इसे पहले जनता को हिसाब देना चाहिए.

विदेश दौरा सिर्फ एक यात्रा बनकर ना रह जाए

BJP प्रवक्ता अविनेश कुमार ने विदेश दौरे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि.. राज्य की जनता ने उन्हें जिम्मेदारी दी है. लेकिन जो चीजें सामने आ रही हैं, उससे साफ लगता है कि विदेश दौरा सिर्फ एक यात्रा बनकर ना रह जाए.

विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन रहेगा खास

Chief Minister Hemant Soren News: विश्व आर्थिक मंच 2026 का विषय 'ए स्पिरिट ऑफ डायलॉग एंड अनलॉकिंग न्यू सोर्सेस ऑफ ग्रोथ' रखा गया है. जिसके अंतर्गत वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

बता दें की विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन को व्यापक रूप से सबसे प्रभावशाली वैश्विक मंचों में से एक माना जाता है.

सीधे संवाद स्थापित करने में सहायक होगी

इस मंच पर झारखंड की उपस्थिति वैश्विक उद्योगपतियों और निर्णयकर्ताओं के साथ सीधे संवाद स्थापित करने में सहायक होगी.

सरकार का कहना है कि.. इससे राज्य में आर्थिक विकास, भावी पीढ़ी को वैश्विक चुनौतियों को समझने एवं रोजगार सृजन को गति मिल सकती है. इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों सहित एक उच्च स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा.

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।