RAJASTHAN NEWS : CM शर्मा ने पीएम मोदी से की मुलाकात,मंत्रीमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

cm-bhajanlal-sharma-meets-pm-modi-delhi

RAJASTHAN NEWS : CM शर्मा ने पीएम मोदी से की मुलाकात,मंत्रीमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

rajasthan news  cm शर्मा ने पीएम मोदी से की मुलाकातमंत्रीमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

CM Bhajanlal Sharma meeting PM Modi : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह तीन महीनों में उनकी पीएम से तीसरी मुलाकात है। इस बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं, केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित परियोजनाओं और आगामी निवेश योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज

मुलाकात के दौरान भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले पहले ‘राजस्थानी प्रवासी दिवस’ कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया। यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। वर्तमान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं और यह संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बड़े फैसले लिए जाएंगे। READ MORE :जिला परिषद की बैठक में अनोखा विरोध,कटोरा लेकर पहुंचे पार्षद

सीएम की तीन महीने में प्रधानमंत्री से तीसरी मुलाकात

मुख्यमंत्री की तीन महीने में प्रधानमंत्री मोदी से तीसरी मुलाकात है. इससे पहले 29 जुलाई को उन्होंने संसद भवन में पीएम से भेंट की थी. वहीं, 25 सितंबर को बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री की सभा के दौरान भी दोनों नेता एक ही मंच पर नजर आए थे.

योजनाओं की जानकारी दी

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बैठक राजस्थान की राजनीति में नए समीकरण और बदलावों का संकेत हो सकती है। भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी, तथा उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया। इस मुलाकात से आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी प्रभाव पड़ेगा।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।