PM के अजमेर दौरे से पहले CM भजनलाल ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

cm-bhajanlal-sharma-reviews-preparations-pm-modi-ajmer-visit

PM के अजमेर दौरे से पहले CM भजनलाल ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

pm के अजमेर दौरे से पहले cm भजनलाल ने लिया तैयारियों का जायजा दिए निर्देश

CM Bhajanlal PM Ajmer visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आने वाले हैं। इसके लिए जोरो शोर से तैयारियां की जा रही है। शनिवार के इस दौरे पर बहुत कम समय बचा है, ऐसे में तैयारियों में तेजी लाई जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने PM मोदी के दौरे की पूरी जानकारी, तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। CM अजमेर पहुंचकर सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया और अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम ने दिए निर्देश

CM ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री शर्मा ने आयोजन स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि यातायात सुचारु रहे और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। CM ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें।

CM Bhajanlal PM Ajmer visit: PM देंगे सैगात

28 फरवरी को अजमेर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई सागातों देंगे। PM अजमेर की धरती से 23 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। वह रोजगार उत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे। यहां वह राजस्थान के 21 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर प्रदान करेंगे। साथ ही HPV वैक्सीन की लॉन्चिंग की जाएगी 

‘वक्त पर हो तैयारियां’

सीएम ने अजमेर में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर आज कायड़ विश्राम स्थली पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और आयोजन को सफल बनाया जाए।

[caption id="attachment_137096" align="alignnone" width="1575"]पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक[/caption]

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर में 'नया मेला मैदान' में आयोजित हनुमंत कथा में सम्मिलित हुए। और यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की.

 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।