हक छीनकर बनाया काला अध्याय-महिला आरक्षण पर बोले सीएम भजनलाल

cm-bhajanlal

हक छीनकर बनाया काला अध्याय-महिला आरक्षण पर बोले सीएम भजनलाल

हक छीनकर बनाया काला अध्याय-महिला आरक्षण पर बोले सीएम भजनलाल

CM Bhajanlal: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम शर्मा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा हमला किया। और कहा कि जिस पार्टी ने देश पर सबसे लंबे समय तक राज किया, उसने कभी महिलाओं के हक के बारे में नहीं सोचा।

[caption id="attachment_148132" align="alignnone" width="1183"]महिला आरक्षण पर बोले सीएम भजनलाल महिला आरक्षण पर बोले सीएम भजनलाल[/caption]

CM Bhajanlal: विपक्ष ने बनाया काला अध्याय

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आधी आबादी को उनका हक देने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल लेकर आए, लेकिन विपक्ष के नकारात्मक रवैये ने इसे संसद में काला अध्याय बना दिया।

CM Bhajanlal: असली चेहरा शाहबानो केस में दिख चुका

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों को गंभीरता से नहीं लिया। ट्रिपल तलाक और CAA जैसे मुद्दों पर भी विपक्ष ने हमेशा अड़ंगा डाला है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि महिला सम्मान की बात करने वालों का असली चेहरा शाहबानो केस में दिख चुका है।

राहुल गांधी पर भी तीखा हमला

गौरतलब है कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सदन में बिल पेश हुआ, तब राहुल गांधी ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।