मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलकत्ता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार

cm-dr-mohan-in-kolkata

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलकत्ता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलकत्ता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार

CM DR MOHAN IN KOLKATA: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बंगाल दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने कहा बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं, परिवर्तन और प्रगति की ओर बढ़ने को तैयार है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलकत्ता के कमरहाटी के वार्ड क्रमांक 24 और 112 में घर-घर और दुकानों पर पहुंचकर नागरिकों से आत्मीय संवाद किया।

[caption id="attachment_147779" align="alignnone" width="1189"]मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलकत्ता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलकत्ता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार[/caption]

CM DR MOHAN IN KOLKATA: जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई देगा

उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर जनकल्याण की गति कई गुना तेज होगी।सीएम डॉ. यादव ने कहा कि वर्षों से विकास की दौड़ में पीछे छूटा पश्चिम बंगाल, डबल इंजन सरकार में नई ऊर्जा, नई दिशा और तेज प्रगति के साथ आगे बढ़ेगा। हर वर्ग के जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई देगा।

CM DR MOHAN IN KOLKATA: बंगाल का बेड़ा गर्क कर दिया

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कोलकाता के अंदरुनी इलाकों में बहुत गरीबी है और हालात खराब हैं। यहां युवाओं के पास रोजगार नहीं है, मजबूरी में लोगों को परिवार का पालन पोषण करने के लिए पलायन करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल देश का सबसे अच्छा प्रांत था। लेकिन पहले कम्युनिस्ट पार्टी और बाद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकारों ने बंगाल का बेड़ा गर्क कर दिया।

भाजपा की सरकार चाहिए

बंगाल के अंदर विकास की असीमित संभावनाएं हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब बंगाल की जनता टीएमसी शासन से मुक्ति चाहती है। बंगाल देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा तो विकास की राह पर बहुत आगे बढ़ेगा।देश की युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और अन्नदाताओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी कार्य कर रहे हैं। बंगाल गर्त में जा रहा है। बंगाल के उत्थान के लिए खिलता कमल और भाजपा की सरकार चाहिए।

बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एसआईआर जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित जहां हर राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है, तो वही बंगाल पिछड़ रहा है। अब बंगाल की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है और विकास की ओर देखना चाहती है। बंगाल की जनता प्रचंड बहुमत से राज्य में बीजेपी की सरकार बनाकर विकास की एक नई इबारत लिखना चाहती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बंगाल चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में अगर सरकार बनाएं तो बंगाल क्यों पिछड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और अन्नदाताओं के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर कराया गया है। इस प्रक्रिया में सही मतदाताओं की पहचान की गई। बंगाल की प्रगति और बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एसआईआर जरूरी है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।