दूसरी जयललिता न खड़ी हो जाए इसलिए विपक्ष एक हुआ-सीएम डॉ यादव

cm-dr-yadav-in-tamilnadu

दूसरी जयललिता न खड़ी हो जाए इसलिए विपक्ष एक हुआ-सीएम डॉ यादव

दूसरी जयललिता न खड़ी हो जाए इसलिए विपक्ष एक हुआ-सीएम डॉ यादव

CM DR YADAV IN TAMILNADU: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राशिपुरम विधानसभा में रोड-शो किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में जनता से समर्थन मांगा। सीएम डॉ यादव ने कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, अम्मा जयललिता , विख्यात कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की इस धरती को प्रणाम करता हूं।

[caption id="attachment_148253" align="alignnone" width="1191"]सीएम डॉ यादव सीएम डॉ यादव[/caption]

CM DR YADAV IN TAMILNADU: तमिलनाडु भी आगे बढ़ा

[caption id="attachment_148254" align="alignnone" width="1187"]रोड शो शामिल जनता रोड शो शामिल जनता[/caption]

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में तमिलनाडु बसता है, तमिल बसते हैं। इसी का परिणाम है कि देश का उपराष्ट्रपति तमिलनाडु की हस्ती को बनाया है। आज के परिदृश्य में विदेशों में जो भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं वो विदेश मंत्री जयशंकर भी तमिलनाडु से ही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन की चाबी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी है। देश के साथ-साथ तमिलनाडु भी आगे बढ़ रहा है। मैं अम्मा जयललिता को भी स्मरण करता हूं। दूसरी जयललिता न खड़ी हो जाए, इसलिए सारा विपक्ष एक हो गया और महिला आरक्षण बिल पास नहीं कराया।

CM DR YADAV IN TAMILNADU: वो सरकार निकम्मी

[caption id="attachment_148255" align="alignnone" width="1191"]CM डॉ यादव की चुनावी हुंकार CM डॉ यादव की चुनावी हुंकार[/caption]

उनको डर था कि फिर कोई गरीब की बेटी, सामान्य परिवार की बहन, किसान की बेटी संसद-विधानसभा में पहुंच न पाए।ये समय इस बात का है हम इसका हिसाब लें। उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक परिवार से चल रही हैं। एक ही खानदान से आने वाले ये लोग देश-प्रदेश को लूटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि ये किसी और आदमी को सत्ता की चाबी नहीं देना चाहतीं। तुम भी लूटो-हम भी लूटें, गले काटने का काम कोई कर रही है तो डीएमके-कांग्रेस कर रही हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राशिपुरम में न पीने का पानी है, न सिंचाई है, जो सरकार पानी ने दे सके, वो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है।

मेरे और आपके मन का भाव एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल भाषा का महत्व और बढ़ाया। ये दुनिया की सबसे अच्छी, मीठी भाषा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल की स्थापना कर संसद का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपके मन के भाव बता रहे हैं यहां हमारे गठबंधन की सरकार बन रही है। हम 4 मई को भारी जीत का जुलूस निकालेंगे। जब तक आखिरी वोट न दे दें, तब तक शांति से न बैठें।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।