स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ, CM ने की दिव्यांग खिला...

cm-inaugurates-special-olympics-bharat-rohtak-athletics

स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ, CM ने की दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना

स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ cm ने की दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना

Special Olympics Bharat Athletics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में शिरकत की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा मल्लिका नड्डा का हरियाणा की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में देश के 26 राज्यों से करीब 500 से ज्यादा खिलाड़ी, कोच और सहभागी भाग ले रहे हैं। [caption id="attachment_132106" align="alignnone" width="626"]स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ[/caption]

दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास और आजीवन विकास को भी महत्व देता है। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की सराहना की। सीएम ने कहा कि ये खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। CM ने बताया कि इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 खिलाड़ियों के जरिए 33 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

Special Olympics Bharat Athletics: खेल पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण, खेलों के विकास और समावेशी नीतियों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में खेल सुविधाओं के विकास के लिए पिछले 11 सालों में 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए। साथ ही खेल विभाग का बजट भी बढ़ाकर दो गुना से ज्यादा किया गया। खेल पर सरकार का फोकस

पदक विजेताओं को पुरस्कार 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश के 16,418 पदक विजेताओं को अब तक 679 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए जा चुके हैं, जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

संबंधित सामग्री

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.