सिवान को CM नीतीश ने दी करोड़ो की सौगात, सभा से थोड़ी दूर जोरदार ब्लास्ट

cm-nitish-kumar-siwan-crores-gifts-blast

सिवान को CM नीतीश ने दी करोड़ो की सौगात, सभा से थोड़ी दूर जोरदार ब्लास्ट

सिवान को cm नीतीश ने दी करोड़ो की सौगात सभा से थोड़ी दूर जोरदार ब्लास्ट

CM Nitish Kumar Siwan: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' सिवान पहुंची। सिवान में CM नीतीश ने 202 करोड़ से ज्यादा की कुल 71 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिला प्रशासन ने इस इवेंट और जनसंवाद के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए। सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

71 विकास योजनाओं का उद्घाटन

इस दौरान सीएम 70 और 71 शिलापट्ट के फेर में उलझे हुए दिखाई दिए। दरसअल, 71 विकास योजनाओं का उद्घाटन के लिए शिलापट्ट लगाए गए थे। इनकी गिनती के दौरान ही CM नीतीश ने कहा कि यहां तो 70 हैं तो एक अधिकारी कहता है, नहीं सर 71 हैं। [caption id="attachment_129780" align="alignnone" width="593"]71 विकास योजनाओं का उद्घाटन 71 विकास योजनाओं का उद्घाटन[/caption]

CM Nitish Kumar Siwan: 3 महत्वपूर्ण काम 

सिवान के लिए 7 निश्चय 3 के लिए कई काम किए जाएंगें। जिनमें 3 काम मुख्य हैं।
  1. सिवान जिले की 4 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है। अब 2 लाख की अतिरिक्त सहायता देकर उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। 
  2. सिवान जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नए उद्योग लगाए जाएंगे। 
  3. सिवान में डेयरी को बढ़ावा दिया जाएगा। 1528 गांव में दूध उत्पादन समितियों का गठन किया जाएगा।

घरों पर लगाए जाएंगे सोलर पैनल 

CM Nitish Kumar Siwan: CM नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।  इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पैसा नहीं लगेगा। साथ ही नीतीश ने बताया कि युवाओं के लिए 40 लाख रोजगार की भी व्यवस्था की जा रही है। अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि NDA सरकार ने सभी के लिए काम किया है, चाहे वो हिंदू हो या मुस्लिम।  [caption id="attachment_129781" align="alignnone" width="584"]सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे[/caption]

चीनी मिलों होगी शुरू

साथ ही डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास का खाका भी पेश किया। चौधरी ने कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा। जिस मंडल में विश्वविद्यालय नहीं है, वहां विश्वविद्यालय खोला जाएगा।

CM Nitish Kumar Siwan: सभा से थोड़ी दूर ब्लास्ट

इधर, सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर जोरदार ब्लास्ट हुआ। ये धमाका अवैध पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। हादसे में एक की मौत हुई है। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना जोरदार था कि मृतक का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है। [caption id="attachment_129782" align="alignnone" width="591"]CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर जोरदार ब्लास्ट CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर जोरदार ब्लास्ट[/caption] सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके की वजह से घर भी धराशाही हो गया। ये धमाका हुसैनगंज थाना इलाके में बडरम गांव में हुआ। यहां से 7KM की दूर पर CM नीतीश कुमार सभा कर रहे थे।

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।