सीएम नीतीश कुमार का बड़ा सियासी सस्पेंस!सीएम की कुर्सी छोड़ने की तारीख तय

cm-nitish-kumar-siyasat

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा सियासी सस्पेंस!सीएम की कुर्सी छोड़ने की तारीख तय

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा सियासी सस्पेंससीएम की कुर्सी छोड़ने की तारीख तय

CM Nitish Kumar: जदयू अध्यक्ष और राज्यसभा के निर्वाचित सांसद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे इसकी चर्चा जोरो पर है। लगभग दो दशक से बिहार का नेतृत्व करने वाली नीतीश बारी-बारी से दो किस्तों में जिम्मेवारी वाले पद छोड़ेंगे। सूत्रों का कहना है कि नीतीश सबसे पहले बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

[caption id="attachment_142554" align="alignnone" width="1187"]सीएम की कुर्सी छोड़ने की तारीख तय सीएम की कुर्सी छोड़ने की तारीख तय[/caption]

देश के कानून के मुताबिक नीतीश को 30 मार्च तक एमएलसी पद से इस्तीफा देना जरूरी है, नहीं तो उनकी राज्यसभा की सदस्यता शुरू होने से पहले स्वतः खत्म हो जाएगी।सीएम नीतीश कुमार सीएम पद से अप्रैल के दूसरे हफ्ते में त्यागपत्र दे सकते हैं, जब उनके राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने की घड़ी नजदीक आएगी।

CM Nitish Kumar: 14 दिनों में इस्तीफा देना अनिवार्य

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 101, एक साथ सदस्यता निषेध नियम 1950 और लोक प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 70 के मुताबिक एक व्यक्ति एक समय में संसद और विधानसभा में से किसी एक का सदस्य ही रह सकता है। निर्धारित समय के अंदर इस्तीफा नहीं देने पर संसद की वह सीट स्वतः रिक्त हो जाएगी, जिसके लिए उसे चुना गया हो।

CM Nitish Kumar: सीएम को लेकर NDA की बैठक

संभावना है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में नीतीश कुमार की जगह लेने वाले नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा, जदयू के अलावा एनडीए के घटक दल लोजपा-आर, हम और रालोमो के विधायकों की बैठकें हो। पहले हर घटक दल अपने-अपने विधायक दल का नेता चुनेगा।

26 मार्च को समृद्धि यात्रा का समापन

नीतीश क्या करेंगे, कब करेंगे, इसका अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन, उनकी समृद्धि यात्रा के 26 मार्च को पटना में समापन के बाद नए सीएम की खोज तेज हो सकती है। भाजपा ने यह कहा भी है कि एनडीए में नए सीएम और अगली सरकार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।