मुंगेर और लखीसराय को CM नीतीश ने दी सौगात, कार्यक्रम में आलू-प्याज की लूट

cm-nitish-munger-lakhisarai-visit-potato-onion-loot-chaos

मुंगेर और लखीसराय को CM नीतीश ने दी सौगात, कार्यक्रम में आलू-प्याज की लूट

मुंगेर और लखीसराय को cm नीतीश ने दी सौगात कार्यक्रम में आलू-प्याज की लूट

CM Nitish Munger Lakhisarai: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में गुरुवार को मुंगेर और लखीसराय पहुंचे।  मुख्यमंत्री नीतीश ने यहां 118 करोड़ रुपए की अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उसके बाद वे जीविका दीदियों के स्टॉल पर गए, और स्टॉल्स का निरीक्षण किया।  मुख्यमंत्री नीतीश ने

लालू पर निशाना

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा पहले शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल था। वो लोग जनता के लिए कुछ नहीं करते थे। हमारी सरकार आने के बाद तेजी से विकास हुआ। अपना संबोधन खत्म करने के बाद CM नीतीश मंच पर मौजूद नेताओं के पास पहुंचे। उन्होंने डिप्टी CM सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। इसके बाद वे दोबार माइक के पास गए और भाषण देने लगे।

युवाओं को नौकरी

CM नीतीश ने कहा हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अबकी बार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य और बढ़ाएंगे।

CM Nitish Munger Lakhisarai: आगे चौधरी देखेंगे

इससे पहले भी सीएम नीतीश यात्रा के दौरान कई बार सम्राट चौधरी के पास जाकर लोगों से ताली बजवा चुके हैं। बुधवार को भी सम्राट के पास खड़े होकर सीएम ने यह भी कहा था कि आगे यहीं देखेंगे।

सब्जियों की लूट

मुंगेर में CM की यात्रा खत्म होते ही आलू, प्याज, नींबू, बैंगन समेत अन्य सब्जियों की लूट शुरू हो गई। CM नीतीश के स्वागत में सब्जियों से समृद्धि यात्रा लिखा गया था। जैसे ही नीतीश सभा खत्म करके निकले, लोग सब्जियों पर टूट पड़े, और झोले में सब्जियां भरकर ले गए। अधिकारी समझाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कोई नींबू तो कोई प्याज और आलू झोले में भरता नजर आया। सब्जियों से सजावट कृषि विभाग की तरफ से की गई थी।

[caption id="attachment_141945" align="alignnone" width="1293"]सब्जियों से सजावट सब्जियों से सजावट[/caption]

CM का फैसला मंजूर

इधर, जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि CM नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने मुझे भी CM बनाया था। उनके फैसले को सब स्वीकार करते हैं। हम भी उनका फैसले को स्वीकार करते हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।