महिला आरक्षण बिल रोकने पर सीएम सम्राट चौधरी गरजे, बताई ममता की मंशा

cm-samrat-chaudhary-3

महिला आरक्षण बिल रोकने पर सीएम सम्राट चौधरी गरजे, बताई ममता की मंशा

महिला आरक्षण बिल रोकने पर सीएम सम्राट चौधरी गरजे बताई ममता की मंशा

CM Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला कर दिया। मौका था जन आक्रोश महिला सम्मेलन का, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद महिला विरोधी हैं।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास नहीं होने पर एनडीए की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाल जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया। और लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में आयोजित इस मार्च में हज़ारों महिलाओं ने भाग लिया।

[caption id="attachment_148135" align="alignnone" width="1184"]महिला आरक्षण बिल रोकने पर सीएम सम्राट चौधरी गरजे महिला आरक्षण बिल रोकने पर सीएम सम्राट चौधरी गरजे[/caption]

गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर एकत्रित होकर महिलाओं ने कांग्रेस और राजद का जमकर विरोध किया।इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद महिला विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल यह चाहते हैं कि सिर्फ उनके ही परिवार की महिलाएं सांसद और विधायक के रुप में चुनकर सदन में जाएं और आम घरों की बेटियों को यह मौका नहीं मिले।

CM Samrat Chaudhary: महिला सांसद या विधायक नहीं बन सके

वहीं संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उन्होंने हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बहन सांसद बन सकती हैं, अखिलेश यादव की पत्नी भी सांसद बन सकती हैं, डी०एम० के० के नेता एम०के० स्टालिन की बहन कनिमोझी भी सांसद बन सकती हैं लेकिन इनकी मंशा यह है कि किसी गरीब परिवार की महिला सांसद या विधायक नहीं बन सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि इस देश की कम से कम 272 बहन-बेटियां सांसद चुनकर लोकसभा में जाएं। इसे लेकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया था लेकिन विपक्षी दलों ने पास नहीं होने दिया।

CM Samrat Chaudhary: मां काली की पूजा होती है

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश में मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली की पूजा होती है, जिन्होंने असुरों का संहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और नितिन नवीन के नेतृत्व में एनडीए पूरी एकजुटता से महिला आरक्षण बिल के साथ खड़ा है। हमलोग महिलाओं को अधिकार देकर ही रहेंगे।

अब बिहार में आपका भाई सम्राट चौधरी आपके साथ खड़ा है। यदि महिलाओं की सुरक्षा में कोई बाधा बनेगा तो उसे बख्शा नहीं जायेगा, उसे पाताल से भी खोज निकाला जायेगा। हम आपके बीच समर्थन देने आए हैं।

विपक्ष ने महिलाओं का अपमान

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विधायक बिल पास नहीं होने पर विरोधी मिठाई बाँट रहे थे। अगर यह विधायक पास हो जाता तो विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ जाती।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि इस आक्रोश प्रदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों से लाखों की संख्या में एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं के अलावा आम महिलाएं भी भाग ली हैं, इसके लिए उनको भी बहुत बहुत धन्यवाद।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।