बर्फबारी के बीच सचिवालय पहुंचे CM सुक्खू, प्रशासन को दिए दिशा-निर्देश

cm-sukhu-braves-snowfall-reaches-shimla-secretariat-issues-directives

बर्फबारी के बीच सचिवालय पहुंचे CM सुक्खू, प्रशासन को दिए दिशा-निर्देश

बर्फबारी के बीच सचिवालय पहुंचे cm सुक्खू प्रशासन को दिए दिशा-निर्देश

CM Sukhu snowfall Secretariat: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के दृष्टिगत जनजीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में प्रभावित आवश्यक सेवाओं को तुरंत बहाल करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल और अन्य जरूरी जन सेवाओं को प्रदान करने वाले संस्थानों के रास्तों को प्राथमिकता के आधार पर यातायात के लिए बहाल किया जाए।

अधिकारियों को दिए निर्देश

CM ने कहा - बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी और मशीनरी तैनात की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और जलापूर्ति योजनाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को जरूरी मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए। [caption id="attachment_129932" align="alignnone" width="579"]बर्फबारी के बीच सचिवालय पहुंचे CM सुक्खू बर्फबारी के बीच सचिवालय पहुंचे CM सुक्खू[/caption]

CM Sukhu snowfall Secretariat: बर्फबारी के बीच सचिवालय पहुंचे CM

हिमाचल में बर्फबारी के बीच भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राज्य सचिवालय पहुंचे। उन्होंने सचिवालय पहुंचकर कामकाज निपटाया, और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बर्फबारी से लोगों को हो रही दिक्कतों का तुरंत निपटारा करें। साथ ही उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व विभाग को बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्नों की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। 

बारिश और बर्फबारी होने से राहत

CM Sukhu snowfall Secretariat: मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों का सक्रिय रूप से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के किसान-बागवानों को बारिश और बर्फबारी होने से राहत मिली है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। साथ ही पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत करते हुए CM ने कहा कि बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।