Dausa Accident News: बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 2 भाईयों की मौत!

dausa-accident-news-2-bhaiyon-ki-maut

Dausa Accident News: बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 2 भाईयों की मौत!

dausa accident news बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 2 भाईयों की मौत

Dausa Accident News: दौसा के लालसोट में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस हादसे में 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, 1 दिन बाद बड़े भाई की शादी होने वाली थी। वो दोनों भाई के शादी का समान दुकान लौटाने जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। यह मामला कोथून रोड पर लाडपुरा गांव के पास का है। वहीं हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को दी जानकारी

पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कॉन्स्टेबल सीताराम गुर्जर ने बताया- 'शनिवार शाम 4.30 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई। सूचना पर लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया और शव मॉर्च्युरी में रखवाए। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर थाने ले जाया गया।'

मृतकों की पहचान

दोनों युवकों की पहचान श्रीराम मीणा (25) पुत्र रोशनलाल मीणा और विराट मीणा (20) पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी जगसरा, दत्तवास (टोंक) के रूप में की गई। मृतक चचेरे भाई थे। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण के लोग हॉस्पिटल पहुंचे।

दुकान में समान लौटने गए थे दोनों

पड़ोसी सुरेंद्र मीणा ने बताया कि- 'श्रीराम मीणा के बड़े भाई किशनलाल की शादी 19 अप्रैल को है। 16 अप्रैल को लगन समारोह था, जिसमें बांटने के लिए स्टील के बर्तन लाए गए थे। कुछ बर्तन बच गए थे, जिनको वापस करने दोनों भाई लालसोट जा रहे थे। इसी दौरान लाडपुरा के पास हादसा हो गया, जिस घर में शादी की खुशियां थी, वहां अब मातम पसर गया है। श्रीराम मीणा 4 भाई और 1 बहन हैं। उसके 2 साल का बेटा है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। विराट मीणा 12वीं का स्टूडेंट था। उसके पिता शंकरलाल मीणा हलवाई हैं।ट

  Also Read-  Bilhaur Suicide News: पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।