DC vs GG WPL Eliminator: दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला, जीतने वाली टी...

dc-vs-gg-wpl-eliminator-mukabala-2026

DC vs GG WPL Eliminator: दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला, जीतने वाली टीम की होगी फाइनल में एंट्री!

dc vs gg wpl eliminator दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला जीतने वाली टीम की होगी फाइनल में एंट्री

DC vs GG WPL Eliminator: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के एलिमिनेटर राउंड में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स आमने - सामने होंगी। यह मैच 3 फरवरी यानी की आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। बता दें कि, 1 फरवरी को खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने यूपी वॉरियर्ज (UPW) 5 विकेट से हराकर WPL के एलिमिनेटर में एंट्री की थी।

इस सीजन में दोनों के रिकॉर्ड

गुजरात और दिल्ली दोनों ने WPL 2026 में अब तक 8-8 मैच खेले, जिसमें गुजरात की बात करें तो उसने 8 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो उसने 8 मैच में से 4 में जीत दर्ज की वहीं 4 में हार मिली। गुजरात और दिल्ली के बीच इस सीजन में 2 मैच खेले गए और दोनों में गुजरात टीम ने बाजी मारी। दिल्ली दोनों ही बार आखिरी ओवर में टारगेट हासिल करने से चूक गई। GG vs DC WPL match 2026

WPL में रिकॉर्ड की बात करें

विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मैच खेले गए। इसमें से गुजरात ने 4 मैच और दिल्ली कैपिटल्स ने भी 4 मैच में जीत दर्ज की।

कहां देख सकते हैं मैच?

विमेंस प्रीमियर लीग का दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाई जाएगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह। दिल्ली कैपिटल्स लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजान कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।