DC vs RCB WPL Final Match: 2 जिगरी यारों की जंग, देखते है Jemimah उठाएंगी ट्रॉफी...

dc-vs-rcb-wpl-2026-final-match-today

DC vs RCB WPL Final Match: 2 जिगरी यारों की जंग, देखते है Jemimah उठाएंगी ट्रॉफी या Smriti फिर मार लेंगी बाजी!

dc vs rcb wpl final match 2 जिगरी यारों की जंग देखते है jemimah उठाएंगी ट्रॉफी या smriti फिर मार लेंगी बाजी

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी यानी की आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।

दो जिगरी यार होंगे आमने - सामने

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2024 में फाइनल में आमने - सामने आई थी। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल के खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर Wpl के फाइनल में एक बार फिर दोनों टीमें आमने - सामने है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Women's Premier League (WPL) (@wplt20)

बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कैप्टन दोनों आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं। हाल हि में जब स्मृति मंधाना शादी टूटने की वजह से मुश्किलों में थी तब जेमिमा उनके साथ थी। उन्होंने लीग में हिस्सा लेने तक से मना कर दिया था।

दोनों टीमों का हेड टू हेड

WPL में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली ने 9 में से 6 मैच में जीत दर्ज की। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 मैच में से महज 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन में दोनों टीमें दो बार एक - दूसरे से भिड़ चुकी हैं। एक मैच में RCB ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। तो वहीं एक मैच में DC ने RCB को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी।

कहां देख सकते हैं मैच?

विमेंस प्रीमियर लीग का दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाई जाएगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल। दिल्ली कैपिटल्स (DC) जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, निकी प्रसाद, अलाना किंग, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।