दिल्ली हाईकोर्ट बोला- हवा इमरजेंसी जैसी, एयर प्यूरीफायर पर 18% GST क्यों?

delhi-high-court-air-purifier-gst-reduction

दिल्ली हाईकोर्ट बोला- हवा इमरजेंसी जैसी, एयर प्यूरीफायर पर 18% GST क्यों?

 दिल्ली हाईकोर्ट बोला- हवा इमरजेंसी जैसी एयर प्यूरीफायर पर 18 gst क्यों

Delhi High Court Air Purifier GST | Pollution Relief: दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों की सांसें रोक दी हैं और अब हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और अधिकारियों से सख्त सवाल पूछे हैं. क्या सच में  जब हवा ही जहरीली हो, तो एयर प्यूरीफायर पर 18% GST लगाना उचित है?

Delhi High Court Air Purifier GST: हाईकोर्ट का सख्त संदेश

डिवीजन बेंच के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गडेला ने कहा कि हर नागरिक को साफ हवा में  सांस लेने का अधिकार है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर को लग्जरी आइटम मानकर इतना भारी टैक्स लगाना ठीक नहीं है कोर्ट ने सवाल किया लोग कब तक इंतजार करें? क्या तब तक जब हालात और गंभीर हो जाएं? यह सुनवाई एक जनहित याचिका के चलते हुई, जिसमें मांग की गई है कि एयर प्यूरीफायर को मेडिकल डिवाइस श्रेणी में रखा जाए और GST 18% से घटाकर 5% किया जाए, याचिकाकर्ता का तर्क है कि खराब AQI के दौरान एयर प्यूरीफायर अब लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरी उपकरण बन चुका है ।

Delhi High Court Air Purifier GST: दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा कि दिल्ली में दो-तीन दिन रहने पर उन्हें खुद इन्फेक्शन होने लगता है। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदूषण का लगभग 40% हिस्सा ट्रांसपोर्ट सेक्टर फैला रहा है, जिसका वे मंत्री हैं कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि क्या एयर इमरजेंसी जैसी स्थिति में अस्थायी रूप से एयर प्यूरीफायर पर GST में छूट दी जा सकती है। सुझाव दिया गया कि यह राहत 15 दिन या किसी तय अवधि के लिए हो सकती है।

 याचिका में क्या मांगा गया?

Delhi High Court Air Purifier GST | Pollution Relief: एडवोकेट कपिल मदान द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि 2020 की केंद्रीय अधिसूचना और मेडिकल डिवाइस नियमों के अनुसार एयर प्यूरीफायर को मेडिकल डिवाइस माना जा सकता है. याचिकाकर्ता ने WHO और स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह का हवाला देते हुए बताया कि बुजुर्गों  बच्चों और बीमार लोगों के लिए एयर प्यूरीफायर सुरक्षा उपकरण का काम करता है।  ऐसे में इसे लग्जरी मानकर ऊंचा टैक्स लगाना लोगों के स्वास्थ्य अधिकार पर अतिरिक्त बोझ डालता है।        

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।