Dhawan and Sophie got Married: शिखर धवन की दुल्हन बनी सोफी शाइन!

dhawan-and-sophie-got-married

Dhawan and Sophie got Married: शिखर धवन की दुल्हन बनी सोफी शाइन!

dhawansophie got married शिखर धवन की दुल्हन बनी सोफी शाइन

Dhawan and Sophie got Married:भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सबके साथ इस खुशी को साझा किया।

बता दें कि, यह शिखर धवन की दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने आयशा मुखर्जी से शादी की थी, हालांकि फिर दोनों का तलाक हो गया।

दोनों ने शादी की तस्वीरें की शेयर

शिखर धवन और सोफी शाइन ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की,जिसमें दोनों ने व्हाइट क्रीम कलर ड्रेस में ट्विनिंग की है। सोफी शाइन व्हाइट क्रीम लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं शिखर धवन भी शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहें हैं। दोनों की तस्वीरें देख फैंस और क्रिकेटर्स उन्हें शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

क्रिकेटर्स और फैंस ने दी बधाईयां

भारतीय टीम के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली ने लिखा- 'Mubarkaan jatt ji ❤️', योगेश कुमार ने लिखा - 'बहुत-बहुत बधाई पाजी', अजिक्य रहाणे ने से लेकर और भी बहुत से स्पोर्ट्स पर्सन ने शिखर को शादी की बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा कि-'Congratulations my Love Gabbar & Sophie mam wishing you a life time happiness ?❤️?'।

पिछले महीने ही धवन ने की थी सगाई

शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी साइन से 12 जनवरी को सगाई की थी और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर साझा की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि- 'मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ साझा करते हुए। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं।'

सोफी शाइन कौन हैं ?

शिखर धवन की वाइफ सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली है, उन्होंने आयरलैंड के लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं जब उनकी मुलाकात धवन से हुई तब वो UAE में जॉब कर रहीं थी। जुलाई 2025 में सोफी धवन की स्पोर्ट्स कंपनी 'डा वन स्पोर्ट्स की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं।

2012 में शादि फिर 2023 में शिखर ने लिया तलाक..

शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों की सगाई 2008 में हुई थी, फिर साल 2014 में धवन पिता बने थे, आयशा ने उनके पहले बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम जोरावर रखा। आपको बता दे कि, आयशा मेलबर्न की पूर्व किक बॉक्सर थी, जो धवन से उम्र में 12 साल बड़ी थी और वह दो बच्चों की मां भी थी। शिखर धवन के करीबी हरभजन सिंह ने दोनों की मुलाकात कराई थी। धवन ने आयशा की दोनों बेटियों को भी अपना लिया था। लेकिन धवन ने आयशा पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए 5 अक्टूबर 2023 में उनसे तलाक ले लिया था। तलाक के बाद बेटे की कस्टडी आयशा को मिली।    

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।