Diljit Dosanjh Birthday: दिलजीत दोसांझ का 42वां जन्मदिन आज!

diljit-dosanjh-42th-birthday-janiyein-unke-life-se-jude-kuchh-kisse

Diljit Dosanjh Birthday: दिलजीत दोसांझ का 42वां जन्मदिन आज!

diljit dosanjh birthday दिलजीत दोसांझ का 42वां जन्मदिन आज

बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज 42वां जन्मदिन है। इनका जन्म साल 1984 को भारत के पंजाब राज्य के जालंधर जिले में दोसांझ कलां गांव में एक जाट सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता बस ड्राइवर और मां सुखिंदर कौर हाउसवाइफ थी। एक्टर का असली नाम दलजीत सिंह है, लेकिन उन्होंने अपने नाम को बदलकर दिलजीत दोसांझ रख लिया। एक्टर ने अपनी पहचान पूरे देश में टॉप - सिंगर और परफॉर्मर, एक्टर के रुप में बनाई है। उनके शो सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आयोजित होते हैं। पूरी दुनिया में उनके फैंस मौजूद हैं, आइए जानते है उनकी लाइफ जुड़े कुछ किस्सो के बारें में...

Diljit Dosanjh Birthday: पहली बार निक्कर - बनियान में दी थी परफॉर्मेंस

दिलजीत जब छोटे थे तो गांव में मशहूर गायक मास्टर सलीम का कार्यक्रम होने वाला था, फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहें थे, लेकिन तभी निक्कर - बनियान में दिलजीत स्टेज में पहुंच गए और गाने की 2 लाइन गाई और फिर भऊल गए, इससे वो घबरा गए लेकिन वहां बैठी पॉब्लिक ने एक्टर के लिए जोरदार ताली बजाई। हालांकि, उनका बचपन दिक्कतों के बीच गुजरा इसके चलते उन्होंने 10वीं तक ही पढ़ाई की। लेकिन उन्हें बचपन से ही गाना गाने का शौक था वो गरबानी कीर्तन किया करते थे।

Diljit Dosanjh Birthday: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की करियर की शुरुआत

दिलजीत दोसांझ आज एक ग्लोबल स्टार है, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी। वो एक बार गुरुद्वारे में गाना गा रहें थे, तभी म्यूजिक प्रोड्यूसर बलवीर बोपाराय से उनकी मुलकात हुई और साल 2004 में उन्होंने 'इश्क दा उड़ा अड्डा' से करियर की शुरुआत की। इससे खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली फिर उन्होंने 'स्माइल' और 'पटियाला पेग' जैसे गाने गाए जिससे उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई। साल 2011 में पंजाबी इंडस्ट्री में ही एक्टिंग में हाथ आजमाया, उन्होंने 'द लायन ऑफ पंजाब' से फिल्मों में डेब्यू किया। लेकिन यह फिल्म नहीं चली इसके बाद एक्टर ने 'लख 28 कुड़ी दा' फिल्म में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहना मिली। 2012 में 'जट्ट एंड जूलियट' रिलीज हुई और इस फिल्म ने उन्हें पंजाब के सिनेमा का बड़ा सितारा बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई हिट पंजाबी फिल्मे ‘जट्ट एंड जूलियट 2’, ‘पंजाब 1984’,’सरदार जी’, ‘अंबरसरिया’दी।

बॉलीवुड में साल 2016 में की एंट्री

साल 2016 में दिलजीत ने 'उड़ता पंजाब' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने इसमें पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया। दर्शको ने इन्हें खूब सराहा भी इतना ही नहीं इस फिल्म से उन्हें 'बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने फिल्लौरी, सूरमा, गुड न्यूज, क्रू जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया और शानदार एक्टिंग के चलते पॉपुलैरिटी हासिल की। हालांकि पहले उन्हें पगड़ी पहनकर एक्टिंग करने पर विवाद भी हुआ लेकिन उन्होंने अपनी पगड़ी कभी नहीं उतारी।

दुनियाभर में मशहूर है दिलजीत

दिलजीत दोसांझ ने सिंगर ही नहीं मशहूर एक्टर भी हैं। उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री, बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पॉपुलैरिटी हासिल की है, और वो पहले कलाकार है, जिन्होंने 'Coachella Music Festival 2023' में परफॉर्म किया। उनके लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।

कई बार विवादो में भी रहें दिलजीत

इतनी पॉपुलैरिटी हासिल तो की लेकिन वो कई बार विवादो में भी रहें, कभी गानों की वजह से तो कभी किसी के समर्थन करने की वजह से तो कभी पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर विवादों में रहें। दरअसल पहलगाम हमले के बाद, दिलजीत की ' सरदारजी 3' फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया, इतना ही नहीं एक्टर को देशद्रोही कहा गया उन्हें बॉयकॉट करने की मांग भी की गई, क्योकि इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर लीड रोल में थी, जिसकी वजह से उनको बॉयकॉट करने को कहा गया था। यहां तक की बॉर्डर 2 से भी निकालने की मांग की गई थी, हालांकि उन्हें इस  फिल्म से नहीं हटाया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

 

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।