Diljit faced Racism in Australia: नस्लभेद का शिकार हुए दिलजीत दोसांझ, बोले - 'अब गुस्सा नहीं आता..'

diljit-dosanjh-racism-in-australia-singer-reaction

Diljit faced Racism in Australia: नस्लभेद का शिकार हुए दिलजीत दोसांझ, बोले - 'अब गुस्सा नहीं आता..'

diljit faced racism in australia नस्लभेद का शिकार हुए दिलजीत दोसांझ बोले - अब गुस्सा नहीं आता

Sudhir Dalvi Hospitalized: रिद्धिमा कपूर ने सुधीर दलवी के इलाज के लिए दी मदद, हुंई ट्रोल…

“नया ऊबर ड्राइवर आ गया” — ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही हुए ट्रोल

दिलजीत ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए ऑस्ट्रेलिया टूर के बिहाइंड द सीन वीडियो में इस अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा – “जब हमने यहां लैंड किया, तो ‘डेली मेल’ वालों ने न्यूज़ डाली कि दिलजीत दोसांझ भारत से पहुंचे हैं। मैंने जब उस पोस्ट को देखा, तो नीचे बहुत सारे कमेंट्स थे – जैसे ‘नया ऊबर ड्राइवर आ गया’, ‘7-11 पर नया काम करने वाला आ गया’। ऐसे-ऐसे रेसिज्म वाले कमेंट्स बहुत थे।”

“दुनिया में कोई सीमाएं नहीं होनी चाहिए” – दिलजीत

दिलजीत ने आगे कहा कि उन्हें इन बातों से अब गुस्सा नहीं आता। “लोग यहां अपनी पहचान के लिए बहुत संघर्ष करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि धरती सबकी है। किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि ‘यह हमारा देश है’, ‘यह हमारी जमीन है’। हर इंसान को जहां चाहे वहां जाने और काम करने की आज़ादी होनी चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

“ऊबर हो या ट्रक ड्राइवर – सबकी अहमियत है”

दिलजीत ने रेसिस्ट लोगों को जवाब देते हुए कहा –

“अगर कोई कहे कि ऊबर वाला आ गया या सफाई करने वाला आ गया, तो भाई, वक्त पर ऊबर मिल जाए, तो वही सबसे बड़ी राहत है। ट्रक ड्राइवर न हों, तो ब्रेड भी घर तक नहीं पहुंचती। हर काम की अपनी इज़्ज़त है।” “मुझे किसी से गुस्सा नहीं, सबको प्यार” वीडियो के अंत में दिलजीत ने कहा कि उन्हें किसी से कोई गुस्सा नहीं है। “मैं बस यही सोचता हूं कि लोग अभी भी कहां खड़े हैं। भगवान ही सब ठीक करेंगे। जो भी नस्लभेदी हों, उन्हें भी मेरी तरफ से प्यार और सत्कार। क्योंकि ‘इक ओंकार’ है – सब कुछ उसी के हाथ में है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं दिलजीत दोसांझ...

दिलजीत इस समय अपने Aura Tour 2025 पर हैं। उन्होंने हाल ही में सिडनी के कोमबैंक स्टेडियम और थिएटर एरेना नॉउ स्टेडियम में लाइव परफॉर्मेंस दी। 1 नवंबर को वे ब्रिसबन के एमी पार्क स्टेडियम में स्टेज पर नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

KKR vs GT IPL 2026: फिन एलेन और अंगकृष की धुंआधार पारी, GT को 29 रन से हराया

खेल

KKR vs GT IPL 2026: फिन एलेन और अंगकृष की धुंआधार पारी, GT को 29 रन से हराया

In the 60th match of IPL 2026, KKR scored 247/2 and defeated GT, who managed 218/4. Finn Allen and Angkrish led with explosive innings.

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

राज्य

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

देवास के पीपलरावा क्षेत्र में प्याज से भरा मिनी ट्रक यू-टर्न पर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

देश-विदेश

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। 68 यात्रियों को 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे जांच में जुटा।

जानिए आज के राशिफल में नौकरी, प्रेम, और पढ़ाई के प्रमुख अपडेट

सनातन

जानिए आज के राशिफल में नौकरी, प्रेम, और पढ़ाई के प्रमुख अपडेट

आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि मीन राशि वाले रचनात्मकता में उत्कृष्ट परिणाम देखेंगे।

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।