हल्द्वानी में 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड', CM धामी ने जागरूकता मैराथन में दिया संदेश

drugs-free-uttarakhand-cm-dhami-haldwani-marathon-awareness

हल्द्वानी में 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड', CM धामी ने जागरूकता मैराथन में दिया संदेश

हल्द्वानी में ड्रग्स फ्री उत्तराखंड cm धामी ने जागरूकता मैराथन में दिया संदेश

Drugs Free Uttarakhand: उत्तराखंड के नैनीताल के हल्द्वानी के MB मैदान में रविवार को 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' अभियान के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

[caption id="attachment_146729" align="alignnone" width="1124"] 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड'[/caption]

'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' 

हल्द्वानी के MB मैदान में 12 अप्रैल को 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं मैराथन में प्रतिभाग कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उपस्थित बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे समाज को खोखला बना देता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की, और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक रहने को कहा। 

Drugs Free Uttarakhand: जागरूकता अभियान 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि, राज्य सरकार 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' के लक्ष्य को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे लोगों को चिन्हित कर जेल भेजा जा रहा है.

नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

हर वर्ग की भागीदारी जरूरी

CM ने कहा कि, उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए केवल सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। अभिभावकों, शिक्षकों और युवाओं को मिलकर अभियान को सफल बनाना होगा। मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2026 तक 'ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।