Eat These Things Saturday for Blessings: शनिवार को इन चीजों का करें सेवन, मिलेगी शनिदेव कृपा!

eat-these-things-saturday-for-blessings

Eat These Things Saturday for Blessings: शनिवार को इन चीजों का करें सेवन, मिलेगी शनिदेव कृपा!

eat these things saturday for blessings शनिवार को इन चीजों का करें सेवन मिलेगी शनिदेव कृपा

Eat These Things Saturday for Blessings: हिंदु धर्म में हफ्तों के सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है, ऐसे में अगर शनिवार की बात करें तो भारतीय ज्योतिष और सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव न्याय के देवता हैं, जो कर्मों के आधार पर फल देते हैं। अगर किसी की कुंडली में शनि की ढैया, साढ़ेसाती या महादशा चल रही हो तो उसे विशेष रूप से शनिवार के दिन पूजा-पाठ और व्रत करने का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शनिवार को सही भोजन करना भी शनिदेव की कृपा प्राप्त करने का एक आसान उपाय है। Read More: Samudrik Shastra toe Prediction: पांव के अंगूठे की बगल वाली उंगली बड़ी होना क्यों माना जाता है शुभ?

शनिवार को क्या खाएं जिससे प्रसन्न हों शनिदेव?

काले तिल से बनी चीजे...

शनिदेव को काले रंग और काले तिल प्रिय हैं। शनिवार को काले तिल से बनी चीज़ें जैसे तिल के लड्डू, तिल की चटनी या तिल से बनी रोटी खाना शुभ माना जाता है। यह न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है।

उड़द की दाल...

उड़द की दाल शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। शनिवार को उड़द की दाल से बने पकवान जैसे दाल-परांठा, उड़द के बड़े, या उड़द दाल खिचड़ी का सेवन करने से शनि के दोषों में कमी आती है।

सरसों के तेल से बना भोजन...

शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित किया जाता है। शनिवार को सरसों के तेल में पका हुआ खाना जैसे पूड़ी, परांठा या तले हुए बैंगन खाना लाभकारी होता है। इससे शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

काले चने...

शनिवार को काले चने को भिगोकर, उबालकर नमक या नींबू डालकर खाया जाए तो यह शनिदेव को प्रसन्न करता है। इसे दान में देना भी अत्यंत पुण्यदायक होता है।

नारियल का सेवन...

नारियल को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। शनिवार को नारियल से बनी मिठाई जैसे नारियल लड्डू या नारियल बर्फी खाना शुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में मिठास और स्थिरता लाता है। [caption id="attachment_69727" align="alignnone" width="300"]Shani Amavasya 2025:  [/caption]

शनिवार को किन चीजों से परहेज करें?

शराब और मांसाहार...

शनिवार को शराब और मांसाहार से परहेज करना चाहिए। यह शनिदेव को क्रोधित कर सकता है और जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

प्याज-लहसुन...

शनिवार को सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। प्याज और लहसुन से बने पकवानों से परहेज कर शुद्ध और सादा भोजन करना उत्तम माना गया है।

अन्न का अपव्यय...

शनिवार को अन्न की बर्बादी या थाली में खाना छोड़ना अपशगुन माना जाता है। ऐसा करने से शनि की दृष्टि खराब हो सकती है।

 प्रसन्न करने के अन्य सरल उपाय..

1. शनिवार को काली चीजों का दान करें – काला कपड़ा, काले चने, सरसों का तेल। 2. शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं। 3. काले कुत्ते या गाय को रोटी खिलाएं। 4. शनि मंत्र का जाप करें: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” (108 बार जाप करने से विशेष लाभ मिलता है)  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।