ENG vs SA Womens WC: इंग्लैंड से बदला पूरा! साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार बनाई जगह...

eng-vs-sa-womens-wc-south-africa-reaches-final-first-time

ENG vs SA Womens WC: इंग्लैंड से बदला पूरा! साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार बनाई जगह...

eng vs sa womens wc इंग्लैंड से बदला पूरा साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार बनाई जगह

SA vs PAK T20 Series 2025: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, T-20 सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त… वहीं पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रनों का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 42.3 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई।

लौरा वोल्वार्ट का धमाकेदार शतक...

कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने कप्तानी पारी खेलते हुए मैच का रुख पूरी तरह साउथ अफ्रीका के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने 143 गेंदों पर 169 रन बनाए, जिसमें 20 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वोल्वार्ट ने ताजमिन ब्रिट्ज़ के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ब्रिट्ज़ ने 45 रन का योगदान दिया। हालांकि मिडल ऑर्डर जल्दी बिखर गया था, लेकिन वोल्वार्ट ने एक छोर संभाले रखा और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 4 विकेट लिए।

इंग्लैंड की पारी हुई ध्वस्त...

320 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत कमजोर रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि एलिस कैप्सी ने 50 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से मारीजान कैप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और इंग्लैंड को 194 रन पर रोक दिया।

इंग्लैंड से पुराना हिसाब किया चुकता...

यह जीत साउथ अफ्रीका के लिए ऐतिहासिक होने के साथ-साथ भावनात्मक भी रही। टीम को पिछले दो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही बाहर किया था। इसके अलावा, टूर्नामेंट के पहले मैच में साउथ अफ्रीका 69 रन पर सिमट गई थी। इस जीत से टीम ने इंग्लैंड से पुराना बदला चुका लिया।

अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर निगाहें...

अब सभी की निगाहें दूसरे सेमीफाइनल पर हैं, जो 30 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप 2025 की पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

प्लेयर ऑफ द मैच - लौरा वोल्वार्ट...

लौरा वोल्वार्ट को उनकी शानदार कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी यह पारी वर्ल्ड कप इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक मानी जा रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

इंग्लैंड

टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, डैनी वायट हॉज, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

साउथ अफ्रीका

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारीजान कैप, अनेरी डेरेकसेन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।            

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।