Hansika Divorce Rumors: क्या तलाक लेने वाली हैं हंसिका, इंस्टाग्राम पर बदला सरनेम...

hansika-motwani-sohail-khaturiya-separated-instagram-surname-update

Hansika Divorce Rumors: क्या तलाक लेने वाली हैं हंसिका, इंस्टाग्राम पर बदला सरनेम...

hansika divorce rumors क्या तलाक लेने वाली हैं हंसिका इंस्टाग्राम पर बदला सरनेम

Sunny Deol 68th Birthday: सनी देओल का 68वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…

न्यूमरोलॉजी या पर्सनल वजह?

सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि हंसिका ने यह बदलाव न्यूमरोलॉजी या किसी निजी कारण से किया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इस विषय पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में नाम की स्पेलिंग या अक्षर बदलना आम बात है। कई स्टार्स इसे लकी एनर्जी और पॉजिटिविटी से जोड़ते हैं।

शादी के बाद अब रिश्ते में दरार की खबरें...

दिसंबर 2022 में हंसिका ने बिजनेसमैन सोहैल खतूरिया से जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी। इस शादी को जियो हॉटस्टार के शो ‘लव, शादी, ड्रामा’ में भी दिखाया गया था। शादी से पहले सोहैल ने पेरिस में एफिल टावर के सामने हंसिका को प्रपोज किया था।

अलग रहने की खबरों ने बढ़ाई हलचल...

जुलाई 2025 में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हंसिका और सोहैल अब अलग-अलग रह रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि हंसिका फिलहाल अपनी मां के साथ रह रही हैं, जबकि सोहैल अपने माता-पिता के साथ। शुरू में शादी के बाद हंसिका अपने ससुराल में ही रहती थीं, लेकिन बड़े परिवार के साथ एडजस्टमेंट की दिक्कतों के चलते दोनों ने अलग फ्लैट ले लिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwanni (@ihansika)

दोनों की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया सामने...

जब इस मामले में दोनों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो हंसिका ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं सोहैल ने सिर्फ यह टेक्स्ट भेजा – "ये सच नहीं है"। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि कौन-सी बात झूठ है – अलग रहना या रिश्ता टूटना? इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिला।

इंस्टाग्राम से शादी की फोटो डिलीट, पति ने अकाउंट किया प्राइवेट!

फैंस ने नोटिस किया कि हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें हटाई हैं और जुलाई के बाद से कोई नई पोस्ट नहीं की है। वहीं सोहैल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। इससे तलाक की अफवाहों को और बढ़ावा मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwanni (@ihansika)

बाल कलाकार से दक्षिण भारतीय स्टार तक का सफर...

हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ से की थी। इसके बाद वे ‘देश में निकला होगा चांद’ और फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में नजर आईं। 2007 में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘देशमुदुरु’ से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया, जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने ‘कंत्री’, ‘मस्का’ और तमिल फिल्म ‘मैपिल्लै’ में काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwanni (@ihansika)

तमिल और मलयालम फिल्मों में भी स्थापित नाम...

हंसिका ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। वे ‘सिंघम 2’, ‘अरनमणई’ जैसी तमिल फिल्मों में नजर आईं। 2017 में उन्होंने मलयालम फिल्म ‘विलन’ में सुपरस्टार मोहनलाल के साथ काम किया।    

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।