Haridwar Ganga Snan incident: हरिद्वार में दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत!

haridwar-ganga-snan-incident-2-friend-dead

Haridwar Ganga Snan incident: हरिद्वार में दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत!

haridwar ganga snan incident हरिद्वार में दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत

Haridwar Ganga Snan incident: हरिद्वार में 5 अप्रैल यानी की आज सुबह गंगा स्नान के दौरान 2 दोस्तो की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हरिद्वार आएं थे, गंगा स्नान के दौरान नहाते- नहाते गहराई में चले गए और उनकी मौत हो गई। यह मामला हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दूधिया बंध (रोड़ीबेलवाला क्षेत्र) की है।

गाजियाबाद के रहने वाले थे मृतक

मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) के रुप में की गई। वह राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के निवासी हैं। दूसरे की पहचान दोस्त सचिन त्यागी (39) के रुप में हुई, जो कि राजनगर, गाजियाबाद के निवासी है।

दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे, और एक साथ अपने -अपने परिवार के साथ बस से हरिद्वार आए थे।

कैसे हुई घटना?

बृजेश और सचिन त्यागी दोनों जब स्नान करने गए। तो वो गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर बृजेश और सचिन स्नान कर रहे थे, वहां पहले में घाट हुआ करता था। लेकिन वर्तमान में वहां बहुत अधिक मिट्टी भर जाने की वजह से घाट समाप्त हो चुका है। अनजाने में दोनों दोस्त गहरे पानी की ओर बढ़ गए और तेज बहाव की वजह से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।

जैसे ही दोनों डूबने लगे, घाट पर मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर पुलिस पहुंची और गोताखोरों को नीचे उतारा करीब सवा घंटे बाद शव बरामद किया गया।

पुलिस ने उस जगह पर लगाया प्रतिबंध

सीओ सिटी हरिद्वार, शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि -'दूधिया बंध (रोड़ीबेलवाला) का यह क्षेत्र अत्यंत खतरनाक है और यहां प्रशासन द्वारा स्नान करना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।'

  Also Read- IPL में 2 हार के बाद क्या धोनी के धुरंधर कर पाएंगे वापसी या कोहली का बल्ला छुड़ा देगा पसीना!

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।