हरिद्वार जमीन घोटाला : दो IAS, एक PCS समेत 7 अधिकारी सस्पेंड, अब तक 10 पर गिरी गाज

haridwar-land-scam-ias-pcs-officers-suspended

हरिद्वार जमीन घोटाला : दो IAS, एक PCS समेत 7 अधिकारी सस्पेंड, अब तक 10 पर गिरी गाज

हरिद्वार जमीन घोटाला  दो ias एक pcs समेत 7 अधिकारी सस्पेंड अब तक 10 पर गिरी गाज

haridwar land scam ias pcs officers suspended : मुख्यमंत्री धामी की सख्ती, भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन

Haridwar land scam IAS officers suspended: हरिद्वार नगर निगम में हुए करोड़ों के जमीन घोटाले पर उत्तराखंड सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में शामिल दो IAS, एक PCS अधिकारी समेत कुल सात अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले इस प्रकरण में तीन अधिकारी पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं और दो की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब तक कुल 10 अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

कौन-कौन हुए सस्पेंड?

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, निलंबित किए गए अधिकारियों में हरिद्वार के तत्कालीन प्रशासक और मौजूदा डीएम कर्मेंद्र सिंह, तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एसडीएम अजयवीर सिंह, वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक विक्की, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलदास शामिल हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इस मामले की जांच पहले से जारी थी और घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर पहले ही तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका था। वहीं, दो अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर सात और अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए मामले को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है।

CM धामी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि, “हमारी सरकार में पद नहीं, कर्तव्य और जवाबदेही महत्वपूर्ण हैं। जो भी जनहित और नियमों की अनदेखी करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी – चाहे वह कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो। हम भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर बढ़ रहे हैं।”

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

Haridwar land scam IAS officers suspended: उत्तराखंड सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे यह संदेश साफ हो गया है कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। अब सभी लोकसेवकों को नियमों और नैतिकता के दायरे में रहकर काम करना होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है।

Read More :- तीसरा विश्व युद्ध नज़दीक : रूस-अमेरिका तनाव और परमाणु हथियार सबसे बड़े खतरे

Watch Now :- किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

 

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

राज्य

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है और हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार दिया है।

रजनीकांत की फिल्म

देश-विदेश

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत!

An employee died due to electrocution on the set of 'Jailer 2', starring Rajinikanth, at Adityaram Film City in Chennai.

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

राज्य

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पेंट गोदाम में लगी आग ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया, शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना।

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

राज्य

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

In Moradabad, a woman from Sambhal delivered quadruplets at TMU Hospital, with all babies reported to be healthy despite initial medical concerns.

मप्र हाईकोर्ट आज सुना सकती है भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले पर फैसला

राज्य

मप्र हाईकोर्ट आज सुना सकती है भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले पर फैसला

भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद पर मप्र हाईकोर्ट की इंदौर बेंच आज फैसला सुना सकती है। इंदौर और धार जिला प्रशासन अलर्ट पर।