एमओयू से ‘हर घर स्वच्छ जल’ मिशन को मिलेगी तीव्र रफ़्तार: हरियाणा CM सैनी

haryana-jal-jeevan-mission-cm-nayab-singh-saini-says-initiative-to-gain-pace

एमओयू से ‘हर घर स्वच्छ जल’ मिशन को मिलेगी तीव्र रफ़्तार: हरियाणा CM सैनी

एमओयू से ‘हर घर स्वच्छ जल’ मिशन को मिलेगी तीव्र रफ़्तार हरियाणा cm सैनी

Haryana Jal Jeevan Mission: हरियाणा में शुक्रवार को जल जीवन मिशन-2.0 को नई गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। केंद्र और हरियाणा प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के साथ अब राज्य में जल आपूर्ति की गुणवत्ता, स्थिरता और दीर्घकालिक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे ‘हर घर स्वच्छ जल’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करार दिया |

जल शक्ति मंत्री हुए वर्चुअली शामिल

[caption id="attachment_142214" align="alignnone" width="1200"]केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल[/caption] जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में यह एमओयू साइन किया गया। हरियाणा सरकार की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सैनी शामिल हुए। इस दौरान अन्य अधिकारी, जैसे कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और उप प्रधान सचिव यशपाल भी उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन-2.0 में गुणवत्ता और स्थिरता पर दिया जायेगा ध्यान

मुख्यमंत्री सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन-2.0 के तहत अब केवल जल आपूर्ति तक सीमित न रहकर उसकी गुणवत्ता, स्थिरता और दीर्घकालिक प्रबंधन पर ध्यान दिया जाएगा। आगे जानकारी देते हुए वे बोले कि इसके तहत जल भंडारण टैंकों का आधुनिकीकरण, शेष परिवारों को पाइपलाइन से जोड़ना और दक्षिण हरियाणा के जल संकटग्रस्त क्षेत्र, जैसे कि नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ में विशेष परियोजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होनें बताया कि इन योजनाओं पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पहले चरण में हुआ 100% लक्ष्य हासिल

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि 2019 में जल जीवन मिशन की शुरुआत के समय प्रदेश के केवल 58 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों में नल कनेक्शन था, लेकिन राज्य सरकार के प्रयासों से 6 अप्रैल 2022 तक हरियाणा ने शत-प्रतिशत कवरेज हासिल कर देश के अग्रणी राज्यों में स्थान बनाया। उनके अनुसार यह उपलब्धि लाखों परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।

महिलाओं पर से टला बड़ा संकट

मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि पहले महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था, लेकिन अब घर-घर स्वच्छ जल उपलब्ध होने से उनके जीवन स्तर और सामाजिक सम्मान में सुधार हुआ है। राज्य में अब मजबूत जल आपूर्ति ढांचा तैयार हो चुका है, जिसमें नहर और ट्यूबवेल आधारित जलघर तथा बूस्टिंग स्टेशन शामिल हैं।
केंद्र सरकार ने की हरियाणा की सराहना
केंद्रीय मंत्री पाटिल ने हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने जल जीवन मिशन के पहले चरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर उत्कृष्ट कार्य किया है। फिर उन्होनें कहा कि अब दूसरे चरण को और मजबूती से लागू करने के लिए राज्यों के साथ समन्वय और समझौते जरूरी हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।