CM सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, अधिकारों के लिए कोर्ट जाने की धमकी

hemant-soren-warns-central-government-legal-action-state-rights

CM सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, अधिकारों के लिए कोर्ट जाने की धमकी

cm सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी अधिकारों के लिए कोर्ट जाने की धमकी

Hemant Soren vs Center: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के गांधी मैदान में जेएमएम के 47वें झारखंड दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ अपने प्रदेश के उन अधिकारों को वापस पाने के लिए लड़ेंगे जो केंद्र के पास हैं, बल्कि अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. 

केंद्र पर CM के आरोप

CM सोरेन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक शक्तियों को जेब में रखकर और वोट चोरी कर प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. भले ही हम मानसिक, बौद्धिक और आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, लेकिन बेवकूफ नहीं है. हमारे खिलाफ किए जा रहे राजनीतिक षड्यंत्र को भली भांति समझते हैं और उसका जवाब भी देना जानते हैं. [caption id="attachment_132086" align="alignnone" width="512"]CM सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी CM सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी[/caption]

Hemant Soren vs Center: शिबू सोरेन को किया याद

दरअसल, मुख्यमंत्री सोरेन संथाली भाषा में लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि काफी मेहनत से उन्होंने इस प्रदेश को अलग कराया. यहां के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए काफी कष्ट उठाए. उन्होंने जो मार्ग दिखाया हमलोग उस पर चलते हुए झारखंड को और आगे बढ़ाएंगे. शिबू सोरेन को किया याद

लोगों से एकजुट होने का आह्वान

सीएम सोरेन ने लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आप सब की बदौलत ही हम यहां हैं. आप ऐसे ही एकजुट होकर हमारा साथ देते रहे. अगर आप अपना अधिकार प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि समाज में वे बेहतर दर्जा प्राप्त कर प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकें. साथ ही CM ने दुमका में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

संबंधित सामग्री

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.