CM सुक्खू को मानव बम से उड़ाने की धमकी, लिखा - राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो होगा हमला

himachal-cm-sukhu-human-bomb-threat-republic-day-attack

CM सुक्खू को मानव बम से उड़ाने की धमकी, लिखा - राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो होगा हमला

cm सुक्खू को मानव बम से उड़ाने की धमकी लिखा - राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो होगा हमला

CM Sukhu Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरीए से DC ऑफिस शिमला को भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया कि अगर सीएम गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पहुंचते हैं, तो उन पर आत्मघाती हमला किया जाएगा।

CM सुक्खू को धमकी

धमकी भरा यह E-Mail एक गुमनाम ID से भेजा गया है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मेल भेजने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी हुई है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से E-Mail के स्रोत और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। [caption id="attachment_129566" align="alignnone" width="651"]CM सुक्खू को मानव बम से उड़ाने की धमकी CM सुक्खू को मानव बम से उड़ाने की धमकी[/caption]

CM Sukhu Bomb Threat: Mail पर आई धमकी

इस मेल को गंभीरता से लेते हुए थाना सदर शिमला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह E-Mail DC ऑफिस शिमला की आधिकारिक मेल ID पर प्राप्त हुआ है, जिसे पुलिस अधिकारियों के माध्यम से थाना सदर भेजा गया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 353(1)(b) और 152 के तहत केस दर्ज किया गया। 

पुलिस की जनता से अपील 

CM Sukhu Bomb Threat: पुलिस अधिकारियों बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। इस धमकी के बाद ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। बता दे, इस बार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज पर मनाया जाएगा। यहां पर CM सुक्खू तिरंगा फहराएंगे।।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।