CM सुक्खू ने की खड़गे से मुलाकात, कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन, भरे जाएंगे खाली पद

himachal-cm-sukhu-meets-kharge-cabinet-expansion-vacant-posts

CM सुक्खू ने की खड़गे से मुलाकात, कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन, भरे जाएंगे खाली पद

cm सुक्खू ने की खड़गे से मुलाकात कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन भरे जाएंगे खाली पद

CM Sukhu Kharge Meeting: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कार्यों और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई, जब हिमाचल की राजनीति में मंत्री-अफसर विवाद, कैबिनेट विस्तार और संगठन बनाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

‘आपसी मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर ना लाए’

सूत्रों के मुताबिक- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयान के बाद प्रदेश में सियासी घमासान को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने CM को इस मुद्दे को कैबिनेट में समन्वय बनाकर सुलझाने की सलाह दी। खड़गे ने आपसी मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर आने से रोकने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। [caption id="attachment_128505" align="alignnone" width="546"]CM सुक्खू ने की खड़गे से मुलाकात CM सुक्खू ने की खड़गे से मुलाकात[/caption]

CM Sukhu Kharge Meeting: कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन

बताया जा रहा कि, इस मुलाकात में कांग्रेस संगठन के विस्तार और कैबिनेट एक्सपेंशन को लेकर मंथन हुआ। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री का एक पद काफी समय से खाली पड़ा है। कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने के बावजूद इस पद को नहीं भरा गया। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है और कर खाली पद को भरा जा सकता है। चर्चा यह भी है कि एक मंत्री को ड्रॉप करके उनके बेटे की बोर्ड-निगमों में ताजपोशी की जा सकती है। ऐसा हुआ तो 2 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिलेगा।

खाली पदों पर होगी ताजपोशी

CM Sukhu Kharge Meeting: वहीं, डिप्टी स्पीकर का पद भी खाली है। कांग्रेस विधायक विनय सिंह के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से ही यह पद खाली है। डिप्टी स्पीकर और अन्य पदों को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विचार-विमर्श हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष की यह मुलाकात प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।