अदरक के MSP प्रदान करेगी सरकार, CM सुक्खू ने की बड़ी घोषणाएं

himachal-government-msp-ginger-cm-sukhu-announcements

अदरक के MSP प्रदान करेगी सरकार, CM सुक्खू ने की बड़ी घोषणाएं

अदरक के msp प्रदान करेगी सरकार cm सुक्खू ने की बड़ी घोषणाएं

Himachal Ginger MSP: हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की गृह क्षेत्र पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला सिरमौर के किसानों की लंबे समय से चली आ रही अदरक के समर्थन मूल्य की मांग को इस बजट में पूरा करने की घोषणा की। सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से 7 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

CM ने की घोषणाएं

CM ने की घोषणाएं

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड के साथ चिकित्सकों के पद और अल्ट्रासाउंड मशीन भी देने की घोषणा की। CM ने 40 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। 3 साल के बाद पहली बार सराहां पहुंचे CM का यह भाषण चुनावी भाषण की तरह था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की BJP कलयुगी बीजेपी हो गई है, जो कि राज्य की सत्ता पाने के लिए हर समय लालयित रहती है। जनता की उन्हें कोई फिक्र नहीं है।

Himachal Ginger MSP: अदरक की MSP निर्धारित 

CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉक्टर YS परमार की सोच थी कि हमारे गांव विकसित हो, उसी तर्ज पर हम भी अपने गांव के किसानों के लिए दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया तथा आने वाले बजट में जिला सिरमौर की मांगों को ध्यान में रखते हुए अदरक का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया जाएगा।

[caption id="attachment_134333" align="alignnone" width="1347"]अदरक के MSP प्रदान करेगी हिमाचल सरकार अदरक के MSP प्रदान करेगी हिमाचल सरकार[/caption]

सराहां-चंडीगढ़ सड़क होगी डबललेन  

CM सुक्खू ने सराहां में CBSE स्कूल खोलने और सराहां-चंडीगढ़ सड़क मार्ग को डबललेन करने की भी घोषणा की। CM ने कांग्रेस नेता दयाल प्यारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।