हिमाचल कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले: 1550 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, किसानों के ...

himachal-news-big-decisions-taken-in-cabinet-meeting

हिमाचल कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले: 1550 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, किसानों के लिए MSP में भारी बढ़ोतरी

हिमाचल कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले 1550 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी किसानों के लिए msp में भारी बढ़ोतरी

Himachal news: हिमाचल प्रदेश सरकार ने विकास और रोजगार को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जहां एक ओर 1550 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई, वहीं किसानों को राहत देते हुए कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का ऐलान किया गया।

1550 पदों पर भर्ती को हरी झंडी

राज्य सरकार ने कुल 1550 पदों को भरने की मंजूरी दी है। इनमें 1000 पद पुलिस विभाग में भरे जाएंगे, जिनमें 30 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षकों के पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया है, जिसमें वन मित्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

[caption id="attachment_140285" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल सीएम सुक्खू हिमाचल सीएम सुक्खू[/caption]

वन विभाग को मजबूत करने के लिए राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों; 8 नायब तहसीलदार, 20 कानूनगो और 44 पटवारियों को निश्चित मानदेय पर नियुक्त करने का भी फैसला हुआ है। साथ ही, विभाग के 10 प्रादेशिक सर्किलों में 10 कानूनी सलाहकार भी तैनात किए जाएंगे।

किसानों के लिए MSP में बड़ी राहत

कैबिनेट ने किसानों के हित में कई फसलों के MSP में बढ़ोतरी का बड़ा निर्णय लिया। गेहूं का MSP 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो, मक्का का 40 से 50 रुपये प्रति किलो किया गया। चंबा के पांगी क्षेत्र में जौं का MSP 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो किया गया है।

इसके अलावा कच्ची हल्दी का MSP 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो और प्राकृतिक खेती से उत्पादित अदरक का MSP 30 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। इससे प्रदेश के किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य और प्रशासनिक ढांचे में सुधार

कैबिनेट ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को 2.5 से 3 लाख रुपये मासिक वेतन पर नियुक्त करने का फैसला लिया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

सिरमौर जिले में जल शक्ति विभाग के प्रशासनिक ढांचे को पुनर्गठित करने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण को समयबद्ध बनाने के लिए नियमों में संशोधन का भी निर्णय लिया गया।

NOC प्रक्रिया होगी आसान, युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

राज्य सरकार ने अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (NOC) प्रक्रिया को सरल और नागरिक-हितैषी बनाने की मंजूरी दी है। साथ ही, युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने हेतु परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन संजय कुमार की सेवाएं 1 मई 2026 से लेने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, 71 लघु जलविद्युत परियोजनाओं को पात्र निजी उत्पादकों को आवंटित करने का निर्णय भी लिया गया, जिससे ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।