कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक”: CM सुक्खू ने कोलकाता में केंद्र, TMC पर किया हमला

himachal-news-cm-sukhu-slams-centre-tmc

कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक”: CM सुक्खू ने कोलकाता में केंद्र, TMC पर किया हमला

कांग्रेस ही महिलाओं की असली संरक्षक” cm सुक्खू ने कोलकाता में केंद्र tmc पर किया हमला

Himachal news: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कोलकाता में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कांग्रेस को महिलाओं और सामाजिक समरसता की सबसे मजबूत आवाज बताया। उन्होंने केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

महिला आरक्षण पर केंद्र पर साधा निशाना

कोलकाता में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी विचारधारा है, जो सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं की असली संरक्षक रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय कांग्रेस की ही देन है। [caption id="attachment_140285" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल सीएम सुक्खू हिमाचल सीएम सुक्खू[/caption] सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि 2023 में इस विधेयक को मंजूरी मिल चुकी थी, तो उसे ही लागू किया जाना चाहिए था।

Himachal news: पश्चिम बंगाल सरकार पर भ्रष्टाचार के सुक्खू ने लगाये आरोप

इसके बाद सीएम सुक्खू ने बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य विकास के मामले में पिछड़ गया है और जनता को केवल भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में “सिंडिकेट राज” चल रहा है और सरकार ने जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई है।

सुक्खू ने कांग्रेस की वापसी का किया दावा, 294 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

सुक्खू ने बताया कि करीब दो दशक बाद कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।

मनरेगा और विकास परियोजनाओं पर भी उठाए सवाल

अंत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान में राज्य में चल रही कई परियोजनाएं कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को कमजोर कर लोगों के रोजगार के अवसर कम कर दिए हैं। सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। साथ ही पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाया और जनता के साथ धोखा किया।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।