Home Remedies for Split Ends: दो मुंहे बालों से पाएं छुटकारा, जानिए असरदार घरेलू उपाय...

home-remedies-for-split-ends

Home Remedies for Split Ends: दो मुंहे बालों से पाएं छुटकारा, जानिए असरदार घरेलू उपाय...

home remedies for split ends दो मुंहे बालों से पाएं छुटकारा जानिए असरदार घरेलू उपाय

Home Remedies for Split Ends: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने बालो का ख्याल नही रख पाते, पार्लर जाने का टाइम नही मिलता। और बालों की खूबसूरती हर किसी के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन जब बाल दो मुंहे यानी स्प्लिट एंड्स हो जाते हैं, तो उनकी ग्रोथ रुक जाती है और बाल बेजान व रूखे नजर आने लगते हैं। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना और पार्लर जाने से बेहतर है कि घरेलू नुस्खों की मदद लें। Read More: Friendship Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास और महत्व…. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय, जो दो मुंहे बालों की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

नियमित रूप से बालों की कटिंग करें...

दो मुंहे बालों की सबसे पहली और जरूरी पहचान यह है कि बालों के सिरे दो भागों में बंट जाते हैं। अगर इन्हें समय पर न काटा जाए, तो यह बालों की जड़ों तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। हर 6 से 8 हफ्ते में एक बार बालों की ट्रिमिंग जरूर करें। इससे बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।  x

नारियल तेल से मालिश...

नारियल तेल बालों के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और दो मुंहे सिरे बनने से रोकता है। हफ्ते में कम से कम दो बार हल्के गर्म नारियल तेल से स्कैल्प और बालों की लंबाई तक मालिश करें। रातभर छोड़ दें और सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।

अंडा और दही का हेयर मास्क...

अंडे में प्रोटीन और दही में नेचुरल मॉइश्चर होता है, जो दो मुंहे बालों को ठीक करने में बेहद कारगर है।

कैसे करें इस्तेमाल...

1 अंडा फोड़कर उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की लंबाई पर लगाएं (स्कैल्प पर नहीं)। 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें।

एलोवेरा जेल का प्रयोग...

एलोवेरा में मौजूद एंजाइम्स बालों को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ दो मुंहे बालों को ठीक करने में मदद करते हैं।

उपयोग -

ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें। इसे बालों के सिरे पर अच्छी तरह लगाएं। 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें।

मेथी और दही का पैक....

मेथी बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है और बालों में नमी बनाए रखती है।

कैसे लगाएं-

2 चम्मच मेथी रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पीसकर उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इसे बालों की लंबाई और जड़ों पर लगाएं। 40 मिनट बाद धो लें।

पपीता और केला मास्क...

दोनों फल बालों को नेचुरल कंडीशनिंग देते हैं और बालों के सिरे मजबूत बनाते हैं।

विधि..

आधा पका केला और कुछ टुकड़े पपीते के मैश करें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

बालों की देखभाल में सावधानी...

1. गर्म पानी से बाल न धोएं। 2. ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर का सीमित इस्तेमाल करें। 3. सल्फेट फ्री शैंपू का उपयोग करें। 4. हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग जरूर करें।

अतिरिक्त सुझाव...

1. रात में सोने से पहले बालों को हल्के से कंघी करें। 2. रेशमी तकिए के कवर का इस्तेमाल करें, जिससे बालों में रगड़ कम हो। 3. डाइट में प्रोटीन और विटामिन-ई युक्त चीजें शामिल करें जैसे– अंडा, बादाम, अखरोट, हरी सब्जियां।     NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।