हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा-बैंक से 556 करोड़ रुपये रिकवर हुए

idfc-first-bank-stock-news

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा-बैंक से 556 करोड़ रुपये रिकवर हुए

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा-बैंक से 556 करोड़ रुपये रिकवर हुए

IDFC First Bank Stock: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में दोपहर बाद रिकवरी दिखी। इसकी वजह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान है। उन्होंने राज्य विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार ने IDFC फर्स्ट बैंक से 556 करोड़ रुपये रिकवर कर लिया है। इससे पहले IDFC फर्स्ट बैंक में फ्रॉड की खबर से बैंक का शेयर 23 फरवरी को 16 फीसदी क्रैश कर गया था।24 फरवरी को भी इसमें दोपहर से पहले बिकवाली दिखी थी।

[caption id="attachment_137075" align="alignnone" width="1183"]सीएम नायाब सिंह सैनी सीएम नायाब सिंह सैनी[/caption]

IDFC First Bank ने 22 फरवरी को फ्रॉड के बारे में बताया था

IDFC First Bank ने 22 फरवरी को बताया था कि बैंक में 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड का पता चला है। यह बैंक में फ्रॉड हरियाणा सरकार के अकाउंट्स से जुड़ा था। मुख्यमंत्री सैनी ने 24 फरवरी को विधानसभा में बताया, "24 घंटे के अंदर राज्य सरकार को करीब 556 करोड़ रुपये वापस मिल गए हैं, जिसमें करीब 22 करोड़ रुपये इंटरेस्ट का है।"

बैंक के चार-पांच एंप्लॉयीज ने किया फ्रॉड

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं सदन में यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि बैंक में हरियाणा सरकार के जमा पैसे फिर से बैंक अकाउंट में आ गए हैं...यह रिकवरी 24 घंटे के अंदर हुई है।" उन्होंने कहा कि बैंक ने सरकार को बताया था कि यह मामला बैंक के चंडीगढ़ की एक खास ब्रांच से संबंधित है। इसमें बैंक के मिडिल और लोअर लेवल के 4 से 5 एंप्लॉयीज शामिल हैं। इन लोगों ने मिलकर इस फ्रॉड को अंजाम दिया।

सरकार ने जांच के लिए बनाई है कमेटी

उन्होंने कहा कि इस मामले में बैंक एंप्लॉयी, दूसरे लोग या सरकारी एंप्लॉयीज जो भी शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 23 फरवरी को उन्होंने कहा था कि राज्य का एंटी-करप्शन ब्यूरो फ्रॉड की गहराई से जांच करेगी। उन्होंने सोमवार यानी 23 फरवरी को कहा था कि इस पूरे मामले की जांच के लिए फाइनेंस सेक्रेटरी की अगुवाई में एक कमेटी बना दी गई है।

संबंधित सामग्री

Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी!

मनोरंजन

Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी!

Mouni Roy and Suraj Nambiar have confirmed their divorce, requesting privacy and expressing distress over media intrusion.

मध्य प्रदेश की धरती पर न्याय की नई क्रांति का CM डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ!

राज्य

मध्य प्रदेश की धरती पर न्याय की नई क्रांति का CM डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया, न्याय व्यवस्था को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए।

राज्य

'सर ट्रॉफी ले लो और हमारा काम करवा दो', अफसर के पास फरियाद लेकर पहुंचा 6वीं का छात्र, रिश्वत सिस्टम हुआ शर्मसार

मध्यप्रदेश के मुरैना में एक छात्र ने जिला पंचायत सीईओ को चॉकलेट देकर अपने वार्ड की सफाई की गुहार लगाई, जिसे सुन अधिकारी भावुक हो गए और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Trisha Krishnan Video Viral: विजय का नाम सुन शरमाई तृषा कृष्णन, वीडियो हो रहा वायरल...

मनोरंजन

Trisha Krishnan Video Viral: विजय का नाम सुन शरमाई तृषा कृष्णन, वीडियो हो रहा वायरल...

Trisha Krishnan, renowned South Indian actress, is in the spotlight not for her film 'Karappu' but for her rumored relationship with Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay. A video where she reacts to his mention has gone viral.

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप! 50 हजार सैनिक तैनात

देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप! 50 हजार सैनिक तैनात

अमेरिका अगले हफ्ते ईरान पर बड़े सैन्य हमले की तैयारी में है। मिडिल ईस्ट में 50 हजार सैनिक, एयरक्राफ्ट कैरियर और लड़ाकू विमान तैनात किए गए हैं।