Immunity Booster Juice: गर्मियों में इस खट्टे फल का पिएं जूस, ठंडक के साथ मिलेंगे कई फायदे...

immunity-booster-summer-juice

Immunity Booster Juice: गर्मियों में इस खट्टे फल का पिएं जूस, ठंडक के साथ मिलेंगे कई फायदे...

immunity booster juice गर्मियों में इस खट्टे फल का पिएं जूस ठंडक के साथ मिलेंगे कई फायदे

Immunity Booster Juice: गर्मियों के दिनों में जैसे-जैसे तापमान चढ़ता है और लू के थपेड़े शरीर को झुलसाने लगते हैं, वैसे-वैसे हर कोई अपने शरीर में ठंडक पाने के लिए नई- नई चीजे खोजते रहते हैं, ऐसे में आपकी परेशानी को कम करने के लिए आप गर्मियों में आने वाला खट्टा फल यानि की आम से बने पने को अपने डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं, यह हमारे अंदर ठंडक और एनर्जी बनाए रखते है, साथ ही लू से बचने में मदद करता है। यह एक देसी ड्रिंक है, जो पीढ़ियों से गर्मी में राहत का का काम करता हैं। आइए जाने इसके लाभ...

कैसे बनाएं आम पाना ?

यह कच्चे आम से तैयार किया जाता है, जिसे आम तौर पर नमक, पुदीना, जीरा और काली मिर्च जैसे मसाले डालकर बनाते है, यह स्वाद में खट्टा-मीठा होता है और इसकी खुशबू भी बेहद ताजगी देने वाली होती है। गर्मियों में इसे पीना फायदेमंद हैं। डिहाइड्रेशन, थकान, सिरदर्द और लू लगने जैसी समस्याओं से बचाव करता हैं।

इसे बनाने के लिए 2 मीडियम साइज के कच्चे आम कुकर या ओवन में उबाल लें। ठंडा होने पर आम का छिलका हटाकर उसका गूदा निकालें। मिक्सर में आम का गूदा, चीनी, नमक, मसाले भुना हुआ जीरा पाउडर और पुदीना डालकर अच्छी तरह पीस लें। इसमें ठंडा पानी मिलाएं, ठंडा पीने के लिए बर्फ डाले। पुदीना पत्ती से सजाएं और सर्व करें।

लू से बचने में मददगार

कच्चा आम शरीर के तापमान को संतुलित करता है और लू के असर को रोकता है। आम पाना पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है, जिससे गर्म हवाएं शरीर पर असर नहीं डाल पातीं।

डिहाइड्रेशन से मिले राहत

आम पाना में पानी के साथ-साथ नमक और चीनी होती है जो शरीर में खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और कमजोरी नहीं आती।

पाचन को बनाए बेहतर

पाने में डाले जाने वाले मसाले जैसे भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और पुदीना पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं। गर्मियों में अक्सर पाचन धीमा हो जाता है, ऐसे में आम पाना पाचन को सही रखने में मदद करता है।

एनर्जी बूस्ट करें

चीनी और आम से मिलने वाली प्राकृतिक शर्करा शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करती है। बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए यह एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

आम में मौजूद विटामिन C और A त्वचा की चमक बनाए रखने में मदद करते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं। इसमें ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन C, आयरन, पोटैशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन होते हैं।

Also Read- Lip Care Tips In Summer: गर्मियों में ऐसे रखें अपने होंठो का ख्याल…

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।