IND vs ENG 2nd Test: सिराज की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ढेर, भारत ने बनाई 244 रन की बढ़त...

ind-vs-eng-2nd-test-2025-siraj-bowling-india-leads-by-244-runs

IND vs ENG 2nd Test: सिराज की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ढेर, भारत ने बनाई 244 रन की बढ़त...

ind vs eng 2nd test सिराज की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ढेर भारत ने बनाई 244 रन की बढ़त

Diogo Jota Death News: पुर्तगाली स्टार डिओगो जोटा और उनके भाई की एक्सीडेंट में मौत!

सिराज की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड ढेर...

इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत 77/3 के स्कोर से की, लेकिन जल्द ही मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए जो रूट (22) और कप्तान बेन स्टोक्स (0) को एक ही ओवर में आउट कर दिया। स्टोक्स पहली गेंद पर आउट हुए, जो उनके करियर का पहला गोल्डन डक रहा। इसके बाद इंग्लैंड की पारी 2 लोगों —जैमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रूक (158) ने संभाली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 303 रन की जबरदस्त साझेदारी की। सिराज ने 6 विकेट झटके जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए।

ब्रूक-स्मिथ ने इंग्लैंड को दी राहत...

गिरते विकेटों के बीच स्मिथ और ब्रूक ने इंग्लैंड को संभाला। स्मिथ ने 80 गेंदों में शतक लगाकर चौथा सबसे तेज टेस्ट शतक बनाया। वहीं ब्रूक ने भी शानदार 158 रन बनाते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज महज 2832 गेंदों में 2500 रन पूरे किए।

स्मिथ का ऐतिहासिक प्रदर्शन...

जैमी स्मिथ ने 184 रन का स्कोर बनाकर इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाजों में से टेस्ट में स्मिथ का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उन्होंने 1997 में एलेक स्टीवर्ट के बनाए 173 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।

दूसरी पारी की शुरुआत...भारत 64/1

भारत ने दूसरी पारी में दिन के खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ओपनर यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर LBW (Leg Before Wicket) हो गए। साथ ही यशस्वी ने टेस्ट मैच में अपने 2000 रन पूरे किए।  

तीसरे दिन के अहम मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स...

1. बेन स्टोक्स का पहला गोल्डन डक: 113 मैचों में पहली बार किसी गेंदबाज ने उन्हें पहली गेंद पर आउट किया। 2. ब्रूक-स्मिथ की रिकॉर्ड साझेदारी: भारत के खिलाफ छठे विकेट के लिए इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी (303 रन)। 3. इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज शून्य पर आउट: पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट पारी में 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।

दोनों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।