india vs south affrica 4th t20: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच T20 का चौथा मुकाबला रद्...

india-south-africa-4th-t20-match-cancelled-ticket-refund

india vs south affrica 4th t20: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच T20 का चौथा मुकाबला रद्द, क्या BCCI लौटाएगा दर्शकों को टिकट के पैसे?

india vs south affrica 4th t20 भारत-साउथ अफ्रीका के बीच t20 का चौथा मुकाबला रद्द क्या bcci लौटाएगा दर्शकों को टिकट के पैसे

india vs south affrica 4th t20: भारत और साउथ अफ्रीका के T20 का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर बुधवार को होना था, लेकिन कोहरे की वजह से मैच रद्द हो गया। इस दौरान अंपायर ने ग्राउंड का 6 बार निरीक्षण के बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद दर्शक काफी निराश हो गए। कोई मैच देखने गेंहू बेचकर टिकट खरीदकर देखने आया तो कोई दूर- दराज से देखने आया। ऐसे में जब मैच रद्द हो गया तो दर्शक अपने पैसे वापस मांगने लगे। बता दें कि, ये पहली बार नही जब कोहरे की वजह से मैच को रोका गया हो, साल 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहें मैच को भी कोहरे की वजह से रोका गया था। हालांकि कुछ देर बाद ही मैच शुरु हो गया था, उस मैच में भारत को जीत मिली थी।

india vs south affrica 4th t20: BCCI लौटाएगी टिकट के पैसे वापस

मैच रद्द होने के बाद दर्शको में निराशा और गुस्सा देखने को मिला। कई दर्शक दूर - दूर से लखनऊ सिर्फ मैच देखने आएं, एक शक्स तो नेपाल से मैच देखने आया था। और एक शक्स चीखते हुए दुखी होते हुए बोला मैं 3 बोरे गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था। और बोला कि मेरे पैसे वापस करो। कुछ युवाओं ने अपनी पूरी जमा की पॉकेट मनी से टिकट खरीदी थी। दर्शक पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। हालांकि अब BCCI ने कहा है कि सबके टिकट के पैसे लौटा दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 7- 10 दिन लगेंगे।

india vs south affrica 4th t20: BCCI अधिकारी ने टिकट के पैसे वापस करने की बताई बात

अधिकारी ने बताया कि- "सभी इंटरनेशनल मैचों का इंश्योरेंस होता है, जो आयोजन करने वाली राज्य क्रिकेट एसोसिएशन कराती है। नियम के मुताबिक अगर मैच में एक भी गेंद फेंकी जाती, तो पैसा वापस नहीं मिलता। भारत-साउथ अफ्रीका चौथे टी-20 मैच में टॉस तक नहीं हुआ। इसलिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम करेगी।"

आगे लिखा कि-

"यह प्रक्रिया पूरी होने में करीब 7 से 10 दिन लगेंगे। टिकट ऑनलाइन बेचे गए थे, इसलिए दर्शकों की जानकारी उपलब्ध है। इंश्योरेंस का पैसा मिलने के बाद टिकट की रकम सीधे दर्शकों के बैंक खातों में वापस भेज दी जाएगी।"

कितने रुपए की थी मैच की टिकट

बीते दिन होने वाले मैच को देखने के लिए टिकट के पैसे 500 से लेकर 25 हजार तक हैं, इसमें से सबसे सस्ती टिकक 500 रुपये की थी और सबसे महंगी टिकट 25 हजार की थी। एक टिकट 8500 रुपए की थी, जो हॉस्पिटैलिटी टिकट थी इसमें फुल बुफे की सुविधा दी गई थी। वहीं 25 हजार वाली टिकट VIP लाउंज की थी।
भारत 2-1 से आगे
5 मैचो की T20 सीरीज में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 3 मैच खेले जा चुके है, जिसमें से पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया फिर तीसरे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी और 2-1 से बढ़त बना ली। वहीं सीरीज का चौथा मैच कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश सरकार भारत-LAC व्यापार और निवेश फोरम का आयोजन कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

राज्य

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नई SAAC की स्थापना की घोषणा की।

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

राज्य

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

राज्य

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में सुधार करते हुए नई मेडिकल प्रक्रियाएं और अकेले रहने वालों को भी शामिल किया।