भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, 7 विकेट से हारा पाकिस्तान...सूर्य कुमार ने खेली कप्तानी पारी

india-vs-pakistan-match-asia-cup-2025

भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, 7 विकेट से हारा पाकिस्तान...सूर्य कुमार ने खेली कप्तानी पारी

भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा 7 विकेट से हारा पाकिस्तानसूर्य कुमार ने खेली कप्तानी पारी

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने छक्का लगाकर ये मैच जिताया। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 16 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।  टारगेट का पीछा करते हुए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे। लेकिन शुभमन गिल 7 गेंद पर 10, अभिषेक शर्मा 13 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तिलक वर्मा को 31 रनों के बाद पवेलियन लौटना पड़ा। तीनों ही विकेट सईम अयूब को मिले।

सूर्या-तिलक की 50 पार्टनरशिप

11वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप । सईम अयूब ने तिलक वर्मा को 13वें ओवर में आउट कर दिया। तिलक 31 रन बनाकर आउट हो गए। सईम का ये तीसरा विकेट था।

पाकिस्तान की शुरूआत में ही  पारी लड़खड़ा गई। पाकिस्तान ने 19 ओवर में 9 विकेट गंवा दिए हैं शाहिन शाह अफरीदी क्रीज पर हैं। उन्होंने लगातार 2 छक्के जड़े।  [caption id="attachment_105120" align="alignnone" width="656"]India Pakistan Match India Pakistan Match[/caption]

कुलदीप यादव को तीसरा विकेट

कुलदीप यादव ने 17वें ओवर में तीसरा विकेट हासिल किया। कुलदीप ने साहिबजादा फरहान को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। यह कुलदीप का तीसरा विकेट है।

शुरूआत  मं हीं लड़खड़ाई पाक टीम

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भारत को पहले ही ओवर में विकेट दिलाया। हार्दिक की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कैच पकड़ किया। और सईम अयूब को बिना खात खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए हैं। पंड्या के इस ओवर से 5 रन आए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत को लगातार दूसरे ओवर में विकेट दिलाया। उन्होंने मोहम्मद हारिस को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। हारिस 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बुमराह ने इनस्विंग यॉर्कर डाली, जो फखर के पैर पर लगी। जिसे अंपायर ने आउट करार दिया था।

सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे से नजरें तक नहीं मिलाई। बता दे की, इंटरनेशनल मैचों में टॉस के बाद दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की परंपरा रही है।

India vs Pakistan:टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के सामने आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

राज्य

CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के सामने आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक पक्षी बेहद करीब आ गया, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग हुई।

PBKS को RCB ने दिया 223 रन का टारगेट, पंजाब ने 4 विकेट गवाएं

खेल

PBKS को RCB ने दिया 223 रन का टारगेट, पंजाब ने 4 विकेट गवाएं

In the 61st match of IPL 2026, RCB has set a challenging score of 222/4 against PBKS. Punjab team is currently chasing the target.

Women

खेल

Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान

The ICC Women's T20 World Cup 2026 will be hosted by England and Wales. Pakistan team announced with Fatima Sana as captain.

भारत और विदेश से आज की 10 सबसे बड़ी खबरें

देश-विदेश

भारत और विदेश से आज की 10 सबसे बड़ी खबरें

भारत पहुंचे LPG टैंकर, 1000 साल पुराने तमिल दस्तावेज, दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग, नीट पेपर लीक केस, लखनऊ वकीलों पर हमला, और अधिक।

देहरादून में सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिली रेट लिस्ट, फुल नाइट से 6500

राज्य

देहरादून में सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिली रेट लिस्ट, फुल नाइट से 6500

देहरादून में प्राइवेट स्कूल के पीछे चल रहे सेक्स रैकेट में रेट लिस्ट और HIV संक्रमित लड़कियों का मामला सामने आया।