Indian Womens Team lift 1st WC Trophy: जीत के बाद जश्न और इमोशन्स से भरे खास पल,...

indian-womens-team-wins-first-world-cup-2025

Indian Womens Team lift 1st WC Trophy: जीत के बाद जश्न और इमोशन्स से भरे खास पल, सोशल मीडिया में वीडियो हो रहें वायरल..

indian womens team lift 1st wc trophy जीत के बाद जश्न और इमोशन्स से भरे खास पल सोशल मीडिया में वीडियो हो रहें वायरल

Women’s ODI WC 2025 Result: सालों का इंतजार खत्म, भारतीय महिलाओं ने वर्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास! आज ये जीत सिर्फ महिला टीम की नहीं बल्कि हर उस महिला की है, जिन्हें ये कहकर कभी कुछ करने नहीं दिया कि तुम लड़की हो नही कर पाओगी।

जीत के बाद पूरे देश में खुशियों की लहर....

हरमनप्रीत कौर का भावुक पल – कोच के पैर छुए

वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं। जैसे ही निर्णायक कैच अमनजोत कौर ने पकड़ा, हरमनप्रीत मैदान पर झुककर हेड कोच अमोल मजूमदार के पैर छूने लगीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया।

हरमनप्रीत बोलीं – अमोल सर ने हमेशा प्रेरित किया

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हरमनप्रीत कौर ने कहा, “पिछले दो साल से अमोल सर हमारे साथ हैं। वो हमेशा कहते थे कि कुछ खास करना है और बड़े मौके के लिए तैयार रहना है। यह जीत पूरे सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई के सहयोग से संभव हुई।"

हरमनप्रीत का भांगड़ा और प्रतिका रावल का जश्न

वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने के दौरान हरमनप्रीत कौर ने भांगड़ा कर स्टेडियम में जश्न का माहौल बना दिया। वहीं चोटिल खिलाड़ी प्रतिका रावल भी व्हीलचेयर पर पहुंचीं और जीत का जश्न मनाने के लिए साथियों के साथ डांस किया।

इमोशन में डूबी टीम इंडिया...

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

शेफाली की धमाकेदार बैटिंग …

टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली शेफाली ने 78 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो गई। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्का शामिल है। शेफाली ने मंधाना के साथ 104 और जेमिमा के साथ 62 रन की पार्टनरशिप की। सेफाली ने रन बनाने के साथ विकेट भी दिलाएं। उन्होंने टीम की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

प्लेयर ऑफ द फाइनल बनी शेफाली...

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

अमनजोत कौर के कैच ने पलटा मैच...

मैच का टर्निंग पॉइंट रहा अमनजोत कौर का कैच, जिन्होंने शतक जड़ चुकी साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ट को आउट किया। इस कैच के साथ ही भारत की जीत लगभग तय हो गई थी।

भारत बना चौथा देश जिसने महिला वर्ल्ड कप जीता..

भारत अब चौथा देश बन गया है जिसने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही ऐसा कर पाए थे।

देश खिताब जीतने वाला साल...

1. ऑस्ट्रेलिया - 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013, 2022 2. इंग्लैंड - 1973, 1993, 2009, 2017 3. न्यूजीलैंड - 2000 4. भारत - 2025

साउथ अफ्रीका को लगातार तीसरी ICC हार

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई, लेकिन हार झेलनी पड़ी। यह उसका लगातार तीसरा आईसीसी फाइनल हारना था — 2023 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी उन्हें हार मिली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारत को लंबे इंतजार के बाद सफलता...

भारतीय महिला टीम को 2005 और 2017 में फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन 2025 में जाकर खिताबी सपना पूरा हुआ। 2020 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल बन गई।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।