DC ने की धमाकेदार वापसी: मिलर-स्टब्स के दम पर RCB को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया

ipl-2026-rcb-vs-dc-miller-and-stubbs-guide-delhi-home

DC ने की धमाकेदार वापसी: मिलर-स्टब्स के दम पर RCB को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया

dc ने की धमाकेदार वापसी मिलर-स्टब्स के दम पर rcb को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया

IPL 2026 RCB vs DC: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर तक चले इस हाई-वोल्टेज मैच में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने दिल्ली को जीत की पटरी पर लौटा दिया।

आखिरी ओवर में रोमांच के बाद मिली जीत

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली ने 19.5 ओवर में 179/4 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंतिम ओवर में DC को 15 रन चाहिए थे, जिसे डेविड मिलर ने रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ लगातार चौकों के साथ आसान बना दिया।

[caption id="attachment_147834" align="alignnone" width="1200"]मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडी मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडी[/caption]

खराब शुरुआत के बाद संभली दिल्ली

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती ओवरों में पथुम निसांका, करुण नायर और समीर रिजवी को आउट कर DC को 18/3 पर ला दिया। इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। राहुल ने 34 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने अंत तक टिककर 47 गेंदों में नाबाद 60 रन ठोके।

मिलर की फिनिशिंग ने दिलाई जीत

राहुल के आउट होने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने 26 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद डेविड मिलर ने स्टब्स के साथ मिलकर 45 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। मिलर ने सिर्फ 10 गेंदों में 22 रन बनाए और आखिरी ओवर में मैच खत्म किया।

RCB की ओर से साल्ट ने किया धमाल

इससे पहले RCB के लिए फिल सॉल्ट ने 28 गेंदों में 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। टिम डेविड ने 26 रन जोड़े, जबकि विराट कोहली ने 19 रन बनाए। हालांकि, अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गई।

[caption id="attachment_147835" align="alignnone" width="1200"]RCB को मिली शिकस्त RCB को मिली शिकस्त[/caption]
गेंदबाजों का देखने मिला-जुला प्रदर्शन 
दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली। गेंदबाजों के इस सामूहिक प्रदर्शन ने RCB को 175 रन तक ही सीमित रखा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।